Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    रसनी के बाद अब लखौली में भी औद्योगिक अधिग्रहण की आहट-भड़का किसानों में आक्रोश-तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

    August 13, 2026

    केबिनेट मंत्री ने यहाँ किया 40 लाख रु के विकास कार्यो का भूमिपूजन-की स्कूल में आहता व प्रार्थना शेड निर्माण की घोषणा

    August 13, 2026

    लोकार्पण के बाद भी शुरू नहीं हुआ आत्मानंद स्कूल भवन में संचालन-दो पालियों में ही लग रही कक्षाएं….

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»ताजा खबर»Aaj Ka Rashifal 20 June 2025: देवी लक्ष्मी की कृपा से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य,, पढ़ें दैनिक राशिफल
    ताजा खबर

    Aaj Ka Rashifal 20 June 2025: देवी लक्ष्मी की कृपा से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य,, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 20, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    20 June 2025 Ka Rashifal: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जायेगी। आज रात 11 बजकर 47 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 45 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज अपने विशेष कार्यों पर फोकस रहने से सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा और शक्ति बढ़ाने के लिए अच्छे साहित्य और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लें। इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक बदलाव होंगे। खास लोगों के साथ संपर्क स्थापित होगा। कई तरह की व्यक्तिगत गतिविधियों मे ही दिन बीत जाएगा। कोई भी विशेष निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार अवश्य करें। अपनी क्षमता से अधिक कार्य भार ना लें, अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। 

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 09

    वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति में आवेश में आने की बजाय धैर्य और संयम से समाधान निकालें, क्योंकि नजदीकी मित्र या संबंधी के साथ लेनदेन को लेकर कुछ दिक्कतें आएंगी। अनजान लोगों के साथ अपनी गोपनीयता उजागर न करें। आपका कोई नुकसान हो सकता है। कारोबारी गतिविधियों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। आपके अथक प्रयासों से गतिविधियों में कुछ सुधार होगा। अपने प्रत्येक कार्य को गंभीरता से पूरा करने का प्रयास करें, शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी।

    • शुभ रंग- गोल्डन
    • शुभ अंक-  02

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज व्यवहारिक बनें, इमोशनल स्वभाव में बदलाव करना चाहिए। दूसरों के मामलों में दखलंदाजी करने की बजाय अपने कार्यों पर ही ध्यान दें, क्योंकि इसका दुष्प्रभाव आपके ऊपर ही आएगा। सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो उससे संबंधित समाधान मिलने की संभावना है। आज बच्चों की समस्याओं का समाधान देने से उनका मनोबल बढ़ेगा। इसलिए उनके साथ कुछ समय व्यतीत करना उचित रहेगा। महिलाएं आज खुद के लिए थोड़ा सा वक्त निकालेंगी और इंजॉय करेंगी। 

    • शुभ रंग- ओरेंज
    • शुभ अंक- 07

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। आज स्वभाव में अहम की भावना ना आने दें। कारोबारी मामलों में

    दिक्कत रहेगी, लेकिन आप उसको किसी की मदद से सुलझाने का प्रयास करेंगें। खुद को साबित करने के लिए बहुत संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। आज व्यवसायिक संपर्कों को और मजबूत करें। किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिज्ञ से मुलाकात फायदेमंद होगी। आज आपकी कारोबारी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी, लेकिन विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक-02

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएंगे, तो सब ठीक से हो जायेगा। कर्मचारियों और स्टाफ के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने से उनकी कार्य क्षमता बनी रहेगी। व्यवसायिक कार्यों में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने का प्रयास न करें। व्यवसाय में किसी के साथ भी कोई डील या लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हालांकि आपको फायदेमंद अनुबंध मिलने वाले हैं। आज पारिवारिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए परिजनों के साथ सकारात्मक विचार विमर्श होंगे। आज किसी प्रिय मित्र की मुसीबत में उसकी मदद करने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी।

    • शुभ रंग- सिंह
    • शुभ अंक- 03

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें। वरना इसका नकारात्मक असर आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। परिस्थितियों को सुलझाने के लिए धैर्य और संयम से काम लें, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। निजी वजह से बिजनेस पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। इसका नकारात्मक असर आपके कार्यक्षेत्र की व्यवस्था पर पड़ सकता है। आज शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। आज आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक- 01

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने किसी विशेष प्रयास में मनमुताबिक सफलता मिलने वाली है। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक और
    आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय अवश्य बिताएंगे, इससे आपको मानसिक सुकून और शांति मिलेगी। इस समय व्यवसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है। 

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 03

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज संतुलित और सुव्यवस्थित कार्य प्रणाली बनाए रखने से दिनचर्या सहज व्यतीत होगी। आज किसी प्रभावशाली और वरिष्ठ व्यक्ति के सानिध्य में बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी। इससे आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। आज घर में जो सुधार की योजनाएं बन रही थी, उन्हें क्रियान्वित करने से पहले बजट का ध्यान रखना भी जरूरी है। आज व्यवसाय संबंधी किसी काम में अपनी योग्यता और कार्यक्षमता पर ही भरोसा रखें। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक फल मिलेंगे। 

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 06

    धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज व्यवसाय की कार्यप्रणाली बहुत ही आसान रहेगी। किसी लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी कर्मचारी की सलाह पर भी ध्यान अवश्य दें। इस समय अपनी कार्य प्रणाली में किए गए बदलाव का उचित परिणाम मिलेगा। आज प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। जिससे आपको बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। आज काम समय पर पूरा करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर भी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती है। आपसी सामंजस्य द्वारा परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करेंगे।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 08

    मकर राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी योजनाएं और कार्यशैली आपके व्यवसाय को और अधिक गति प्रदान करेंगी। साथ ही प्रतिस्पर्धा की स्थिति से भी गुजरना पड़ सकता है। किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। कोर्ट केस अथवा संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें। बिजनेस में लिए गए निर्णय में शुरुआत में कुछ दिक्कतें और परेशानियां आएंगी। आज आप प्रोडक्शन के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता पर भी ज्यादा ध्यान देंगे। अगर आप व्यवस्थित होना चाहते हैं तो आलस और सुस्ती का परित्याग करना पड़ेगा। 

    • शुभ रंग- मकर
    • शुभ अंक- 02

    कुंभ राशि

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज व्यवसाय में इंटरनेट और फोन के माध्यम से नई-नई जानकारियां हासिल करना कारोबार के लिए सहायक रहेगा। अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। सरकारी सेवारत लोगों को आज कार्यभार हल्का होने से राहत मिलेगी। अचानक ही कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। इसलिए धैर्य और संयम से काम लेंगे तो सब सही रहेगा। किसी के साथ भी गलतफहमी के कारण रिश्तों में कटुता ना आने दें। 

    • शुभ रंग- मेजेंटा
    • शुभ अंक- 05

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन करें। कभी-कभी आपके अत्यधिक हस्तक्षेप की वजह से घर के सदस्य परेशान हो सकते हैं। संतान की गतिविधियों को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है, कड़ी नजर रखेंगे। फाइनेंस संबंधी कार्य सावधानी से करेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसके बारे में विचार अवश्य करें। कार्यस्थल पर किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आंतरिक व्यवस्था पर ना होने दें। अधिकारी और सम्मानित लोगों से संपर्क रखना बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। 

    • शुभ रंग- महरून
    • शुभ अंक- 04
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    रसनी के बाद अब लखौली में भी औद्योगिक अधिग्रहण की आहट-भड़का किसानों में आक्रोश-तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

    Vinod GuptaAugust 13, 2026164 Views

    रसनी के बाद अब लखौली में भी औद्योगिक अधिग्रहण की आहट-भड़का किसानों में आक्रोश-तहसीलदार को…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.