आरंग की सड़कों पर दिखेगा अनुशासन का अद्भुत संगम-28 अक्टूबर को संघ का विजयदशमी पथ संचलन-बस स्टैंड पर होगा महामिलन
आरंग नगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आरंग नगर द्वारा बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को विजयदशमी संचलन उत्सव का गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर अनुशासित गणवेशधारी स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण दोपहर 3:30 बजे होगा, जिसके बाद ठीक 4:20 बजे पथ संचलन प्रारंभ किया जाएगा।यह भव्य संचलन नगर के दो अलग-अलग स्थानों से शुरू होगा। पहली टोली बस्ती क्रमांक 3, 4 और 5 के तहत ज्ञानदीप विद्यालय (अग्रसेन भवन) से निकलकर भागीरथी स्कूल, ब्राह्मण पारा, साहू शीतला पारा और साहनी पारा होते हुए बस स्टैंड पहुंचेगी। वहीं दूसरी टोली बस्ती क्रमांक 2 और 3 के अंतर्गत बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मछली चौक, पटेल चौक, श्याम बाजार और नेताजी चौक से गुजरते हुए बस स्टैंड तक आएगी।बस स्टैंड पर दोनों मार्गों के संचलन का मिलन होगा, जहाँ से सभी स्वयंसेवक एक साथ कदमताल करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर की ओर अग्रसर होंगे। संचलन के समापन के उपरांत शाम 5:10 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, आरंग में बौद्धिक सत्र आयोजित किया जाएगा। ‘अनुशासन, सेवा और संस्कार’ के संकल्प के साथ होने वाले इस आयोजन को लेकर नगर में भारी उत्साह का वातावरण है।
विनोद गुप्ता-आरंग



