Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में ब्लॉक स्तरीय इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का भव्य आगाज-पहले दिन अरुंधति देवी स्कूल और आत्मानंद मंदिरहसौद ने दर्ज की शानदार जीत

    October 26, 2026

    आरंग में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ-स्कूल में बच्चों से सुने पहाड़े-कार्यस्थल पर श्रमिकों की व्यवस्थाएं जांचीं

    October 26, 2026

    आरंग के लक्ष्य चेलक का राज्य स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ-स्कूल में बच्चों से सुने पहाड़े-कार्यस्थल पर श्रमिकों की व्यवस्थाएं जांचीं
    Blog

    आरंग में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ-स्कूल में बच्चों से सुने पहाड़े-कार्यस्थल पर श्रमिकों की व्यवस्थाएं जांचीं

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 26, 202665 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ-स्कूल में बच्चों से सुने पहाड़े-कार्यस्थल पर श्रमिकों की व्यवस्थाएं जांचीं

    आरंग। शासकीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) कुमार विश्वरंजन ने आरंग विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों का सघन दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, श्रमिकों के लिए कार्यस्थल की सुविधाएं, स्कूलों में शैक्षणिक स्तर और महिला स्व-सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों की गहन समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    तालाब गहरीकरण और एनएमएमएस हाजिरी का जायजा
    सीईओ कुमार विश्वरंजन ने अपने दौरे की शुरुआत ग्राम पंचायत दरबा से की, जहां उन्होंने योजनांतर्गत चल रहे तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यस्थल पर श्रमिकों के लिए उपलब्ध प्राथमिक उपचार पेटी (दवा पेटी) और मेट माप पंजी की जांच की। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (NMMS) के जरिए दर्ज की जा रही ऑनलाइन उपस्थिति की प्रक्रिया का भी जायजा लिया।
    सोनपैरी में महिला श्रमिक के हाथ से पिया पानी, शौचालय निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश
    ग्राम पंचायत सोनपैरी में तालाब उन्नयन कार्य का अवलोकन करते हुए सीईओ ने श्रमिकों के लिए पेयजल और छाया जैसी बुनियादी सुविधाओं की पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने सादगी का परिचय देते हुए कार्यस्थल पर पानी पिलाने वाली महिला श्रमिक से पानी लेकर पिया। सोनपैरी में उन्होंने प्रगतिरत बालिका शौचालय निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और सरपंच व तकनीकी अमले को कार्य को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।
    क्लासरूम में पहुंचे अफसर-बच्चों से सुने पहाड़े, परखी होमवर्क डायरी
    प्रशासनिक अमले ने ग्राम दरबा और सोनपैरी के प्राथमिक विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण किया। सीईओ सीधे कक्षाओं में पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों से पहाड़े सुने, त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा की और बच्चों को दिए गए गृहकार्य (होमवर्क) की जांच की। उन्होंने शिक्षकों को सख्त हिदायत दी कि विद्यार्थियों के गृहकार्य की प्रतिदिन जांच की जाए और बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता में ठोस सुधार लाया जाए।
    छतौना-मं. में वृक्षारोपण और बिहान समूह की आजीविका पर जोर
    ग्राम छतौना-मं. में उन्होंने सी.एल.एफ. द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्य का अवलोकन किया। भू-जल संरक्षण और ग्रामीणों को आजीविका से जोड़ने के उद्देश्य से उन्होंने क्षेत्र में सामुदायिक डबरी निर्माण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा, ‘बिहान’ योजना के तहत महिला स्व-सहायता समूहों को कृषि आधारित और आजीविका संवर्धन गतिविधियों से जोड़ने पर बल दिया, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़े और उत्पादों का सही मूल्य संवर्धन हो सके। सीईओ कुमार विश्वरंजन ने मैदानी अमले को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शासकीय कार्यों को तय समय-सीमा में पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। कार्यस्थलों पर श्रमिकों के हितों और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    निरीक्षण के दौरान यह रहे उपस्थित
    इस दौरान जनपद पंचायत आरंग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेन्द्र पाण्डेय, कार्यक्रम अधिकारी अनिल चंद्राकर, ग्राम पंचायत दरबा के सरपंच संजय टण्डन, सोनपैरी की सरपंच संतोषी नंदराज साहू, छतौना-मं. के सरपंच भोजराज यदु सहित संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव, तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में ब्लॉक स्तरीय इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का भव्य आगाज-पहले दिन अरुंधति देवी स्कूल और आत्मानंद मंदिरहसौद ने दर्ज की शानदार जीत

    October 26, 2026

    आरंग के लक्ष्य चेलक का राज्य स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन

    October 26, 2026

    आरंग में विकास कार्यों को गति-इस कॉलोनी में 5.84 लाख की लागत से बनने वाली दो सी.सी. सड़कों का हुआ भूमिपूजन

    October 26, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में ब्लॉक स्तरीय इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का भव्य आगाज-पहले दिन अरुंधति देवी स्कूल और आत्मानंद मंदिरहसौद ने दर्ज की शानदार जीत

    Vinod GuptaOctober 26, 20261 Views

    आरंग में ब्लॉक स्तरीय इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का भव्य आगाज-पहले दिन अरुंधति देवी स्कूल…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • आरंग में ब्लॉक स्तरीय इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का भव्य आगाज-पहले दिन अरुंधति देवी स्कूल और आत्मानंद मंदिरहसौद ने दर्ज की शानदार जीत
    • आरंग में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ-स्कूल में बच्चों से सुने पहाड़े-कार्यस्थल पर श्रमिकों की व्यवस्थाएं जांचीं
    • आरंग के लक्ष्य चेलक का राज्य स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन
    • आरंग में विकास कार्यों को गति-इस कॉलोनी में 5.84 लाख की लागत से बनने वाली दो सी.सी. सड़कों का हुआ भूमिपूजन
    • बड़ी खबर-आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-07-8 साल से फरार 7 वारंटी एक साथ गिरफ्तार-न्यायालय में पेश
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.