आरंग में विकास कार्यों को गति-इस कॉलोनी में 5.84 लाख की लागत से बनने वाली दो सी.सी. सड़कों का हुआ भूमिपूजन
आरंग।नगर पालिका परिषद आरंग के अंतर्गत बालाजीपुरम कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 15) में 15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत दो सीमेंट कंक्रीट (सी.सी.) सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने से स्थानीय नागरिकों में हर्ष का माहौल है।वार्ड क्रमांक 15 में कुल 5.84 लाख रुपये की लागत से दो महत्वपूर्ण मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।इंद्रकुमार के घर से अमित गुरु के घर तक: सी.सी. रोड निर्माण (लागत: ₹2.92 लाख),गिरधर साहू के घर से अरविंद गुप्ता के घर तक सी.सी. रोड निर्माण (लागत: ₹2.92 लाख) के भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के मुख्य आतिथ्य में एवं चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने संयुक्त रूप से कहा कि आरंग नगर के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और विकास कार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता पूर्ण व समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस गरिमामय कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष हिरामन कोसले, वार्ड पार्षद नरेन्द्र लोधी, के.के. भारद्वाज, सुशील जलछत्री इंजीनियर केशनाथ साहू, पिन्टू कुर्रे, संतोष हरदाहे, सूर्या चन्द्राकर, इंद्र कुमार साहू, सतीश भूतड़ा, हरमोहन बांधे, गिरधर साहू, दयाराम कृष्णा, मोहन यादव, अमित गुरु, नरसिंग पटेल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



