Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक ने मोहा सबका मन

    October 19, 2026

    ब्रह्माकुमारीज में पांच दिवसीय चैतन्य झांकी का हुआ समापन-उमड़े श्रद्धालु

    October 19, 2026

    गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा संकल्प-पूरी वेतनराशि जनसेवा को करेंगे समर्पित

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में ली बैठक
    Blog

    रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में ली बैठक

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuApril 11, 20243 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में ली बैठक

    नवापारा राजिम।रायपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में शनिवार को भाजपाइयों द्वारा नवापारा नगर सेलून संघ और नगर सेन समाज की बैठक ली गई । रायपुर लोकसभा चुनाव हेतु भाजपा द्वारा अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त विशेष जनसंपर्क अभियान प्रभारी विजय गोयल (पूर्व पालिकाध्यक्ष) और नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव के संयुक्त नेतृत्व में ली गई बैठक में श्री गोयल ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की जनता ने बृजमोहन अग्रवाल पर लगातार 8 बार भरोसा करते हुए उन्हें अपना विधायक चुना है और यह भरोसा ऐसे ही नहीं बना बल्कि श्री अग्रवाल द्वारा अपने क्षेत्र की जनता के विकास के लिए लगातार काम करते रहने के चलते बना है । श्री अग्रवाल की सभी 8 जीत में जीत का अंतर लगातार बढ़ता गया है। उनकी पहली जीत जहां महज ढाई हजार वोटों से रही थी तो वही आठवीं जीत 68 हजार से अधिक वोटों से रही, जो पूरे छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी जीत रही । श्री अग्रवाल की गिनती आज छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेताओं में होती है, जिनकी लोकप्रियता और काम करने की क्षमता को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी, श्री अग्रवाल को संसद में रखना चाहते हैं, जिसके चलते ही श्री अग्रवाल को इस बार भाजपा द्वारा रायपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है । हम सभी को श्री अग्रवाल को न केवल जीत दिलानी है बल्कि जीत का अंतर इतना अधिक रखना है कि वह पूरे भारत देश में किसी प्रत्याशी की सबसे बड़ी जीत साबित हो । यकीन जानिए कि सांसद बनने के बाद श्री अग्रवाल के नेतृत्व में पूरे रायपुर लोकसभा क्षेत्र के विकास को और अधिक गति मिलेगी, जिसमें हमारा अभनपुर विधानसभा क्षेत्र भी शामिल रहेगा । श्री गोयल ने आगे कहा कि सेन समाज एक ऐसा समाज है, जो सभी समाज के सुख-दुख में शामिल रहता है । हर समाज में कुछ ना कुछ ऐसे संस्कार और धार्मिक कर्मकांड होते हैं, जिनमें सेन समाज की भूमिका महत्वपूर्ण होती है । लिहाजा श्री अग्रवाल की विराट जीत में सेन समाज की अहम भूमिका रहेगी ।वहीं मंडल अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि 10 वर्ष पूर्व के भारत और आज के भारत में जमीन-आसमान का अन्तर है । आज का भारत पहले से कहीं अधिक सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और तेजी से विकसित भारत की ओर अग्रसर है और इसका एक ही कारण है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी । देश और देशवासियों के हित में कठिन से कठिन निर्णय लेने से भी प्रधानमंत्री मोदी नहीं हिचकते । उनके द्वारा सर्व वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं, न केवल बनाई जाती हैं बल्कि उन्हें धरातल पर फलीभूत भी किया जाता है । प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई हर “गारंटी” पूरी होती आईं हैं और यह क्रम आगे भी चलता रहे, इसके लिए तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने हम सबको सामूहिक प्रयास करना है । भाजपा को दिया गया एक-एक वोट, देश और देशवासियों के विकास और सुरक्षा की गारंटी बनेगा ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक ने मोहा सबका मन

    October 19, 2026

    ब्रह्माकुमारीज में पांच दिवसीय चैतन्य झांकी का हुआ समापन-उमड़े श्रद्धालु

    October 19, 2026

    गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा संकल्प-पूरी वेतनराशि जनसेवा को करेंगे समर्पित

    October 18, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक ने मोहा सबका मन

    Vinod GuptaOctober 19, 202669 Views

    रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक ने मोहा सबका मन
    • ब्रह्माकुमारीज में पांच दिवसीय चैतन्य झांकी का हुआ समापन-उमड़े श्रद्धालु
    • गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा संकल्प-पूरी वेतनराशि जनसेवा को करेंगे समर्पित
    • दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी ने बांधा समां-दाई के गीतों पर झूमने लगे दर्शक-01-2 किलोमीटर दूर वाहन खड़े कर पैदल पहुंचे श्रद्धालु
    • आरंग के कॉलेज चौक में विराजीं माँ दुर्गा के 21 अलौकिक रूप, आरंग में उमड़ी भक्तों की भीड़
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.