Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया आरंग, जरौद व भानसोज धान खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण-किसानों से संवाद कर दिए आवश्यक निर्देश

    November 23, 2026

    कार्तिक पूर्णिमा-समोदा नदी तट पर कल सजेगी आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी-श्रद्धालुओं को ब्रह्माकुमारी बहनें कराएंगी आध्यात्मिक रहस्यों से अवगत

    November 23, 2026

    आरंग में कल रहेगी महर्षि काश्यप जयंती की धूम-राधाकृष्ण मंदिर में बिखरेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा-सपरिवार जुटेगा समाज

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशी पहुँची किसानो के खातें में…ऐसे चेक करे आपको मिला की नहीं….
    Blog

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशी पहुँची किसानो के खातें में…ऐसे चेक करे आपको मिला की नहीं….

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuFebruary 29, 20242 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    PM मोदी ने 28 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi yojana) के तहत 16वीं किस्त जारी कर दी है। प्रधानमंत्री ने 6 हजार रुपये की सालाना किस्त में से 2-2 हजार रुपये की इस किस्त को 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में ट्रांसफर किया।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यवतमाल जिले में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और पीएम किसान सम्मान निधि के तहत राशि का वितरण किया। PM मोदी द्वारा आज पीएम किसान सम्मान निधि के तहत जारी की गई रकम 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की है, जिसे 9,01,67,496 किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है।

    इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार मौजूद रहे।

    बता दें कि केंद्र सरकार की इस योजना के तहत साल में 3 बार 2-2 हजार रुपये की किस्तों के माध्यम से कुल मिलाकर 6,000 रुपये किसानों को दिया जाता है। इसके पहले 15 नवंबर को किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त जारी की गई थी। इस योजना के तहत, हर चार महीने में एक बार पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं।

    PM Kisan सम्मान निधि योजना के तहत अब तक कितनी रकम दी जा चुकी है?

    PM-Kisan योजना के तहत 15वीं किस्त तक (1 दिसंबर, 2018 से लेकर 31 नवंबर, 2023 तक) सरकार ने 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को करीब 2.80 लाख करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसके बाद आज प्रधानमंत्री ने करोड़ रुपये की रकम 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के लिए जारी की।

    वित्त वर्ष 2023-24 के अगस्त से लेकर नवंबर की अवधि के दौरान मोदी सरकार ने 9.07 करोड़ रुपये से ज्यादा का ट्रांसफर किया था, वहीं, अप्रैल से जुलाई की अवधि के दौरान इसने 9.60 करोड़ रुपये से ज्यादा का ट्रांसफर किया था।

    जबकि, पिछले वित्तीय वर्ष यानी 2022-23 में कुल बांटी गई रकम की बात की जाए तो सरकार ने लाभार्थियों को 58,201.85 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

    कैसे चेक करें PM Kisan Samman Nidhi में अपना नाम?

    अगर आपने अपना नाम इस योजना के तहत रजिस्टर करवाया है तो आपको एक आसान सा स्टेप फॉलो करना होगा। सबसे पहले PM Kisan Samman Nidhi की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। वेबसाइट पर सबसे ऊपर बाईं ओर भाषा चुनने का ऑप्शन होता है। उसमें से अपनी पसंद की भाषा को आप चुन सकते हैं। भाषा चुनने के बाद लाभार्थी सूची (Beneficiary list) का एक ऑप्शन आपको दिखेगा।

    लाभार्थी सूची को सिलेक्ट करने के बाद आपको कुछ डिटेल भरनी होगी, जैसे कि राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक औऱ गांव का नाम, जहां से आपने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। बस, इसके बाद आपको अपने गांव के सभी लाभार्थियों की लिस्ट मिल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम भी ढूढ़ सकते हैं।

    जानिये पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बारे में

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की योजना है, जिसकी फंडिंग पूरी तरह से केंद्र सरकार ही करती है। साल 2019 में लोकसभा चुनाव होने के नाते पूर्ण बजट की जगह अंतरिम बजट लाया गया था, जिसके दौरान ही तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने इस योजना को पेश किया।

    बाद में, फरवरी 2019 को यह योजना लॉन्च की गई। पश्चिम बंगाल राज्य 8वीं किस्त (अप्रैल-जुलाई, 2021) से इस योजना में शामिल हुआ क्योंकि शुरू में राज्य की इच्छा थी कि किसानों को पीएम-किसान योजना के तहत धनराशि राज्य सरकार को हस्तांतरित की जाए।

    कौन-कौन कर सकता है अपने नाम का रजिस्ट्रेशन? क्या है एलिजिबिलिटी ?

    जब इस स्कीम की लॉन्चिंग की गई थी तो यह नियम था कि जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर तक की जमीन है वही इस योजना का लाभ ले सकते हैं। लेकिन इस योजना में बाद में बदलाव किया गया और 1 जून, 2019 के बाद से सरकार ने सभी किसानों को इस योजना का फायदा लेने के लिए नियम बना दिया। यानी जमीन चाहें जितनी हो, अगर आप किसान हैं तो आप इस योजना के लिए एलिजिबल हो सकते हैं।


    KHABAR 24 INDIA Kisan samman nidhi yojna NEWSBREAKING NEWS
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया आरंग, जरौद व भानसोज धान खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण-किसानों से संवाद कर दिए आवश्यक निर्देश

    November 23, 2026

    कार्तिक पूर्णिमा-समोदा नदी तट पर कल सजेगी आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी-श्रद्धालुओं को ब्रह्माकुमारी बहनें कराएंगी आध्यात्मिक रहस्यों से अवगत

    November 23, 2026

    आरंग में कल रहेगी महर्षि काश्यप जयंती की धूम-राधाकृष्ण मंदिर में बिखरेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा-सपरिवार जुटेगा समाज

    November 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया आरंग, जरौद व भानसोज धान खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण-किसानों से संवाद कर दिए आवश्यक निर्देश

    Vinod GuptaNovember 23, 202684 Views

    अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया आरंग, जरौद व…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया आरंग, जरौद व भानसोज धान खरीदी केंद्रों का सघन निरीक्षण-किसानों से संवाद कर दिए आवश्यक निर्देश
    • कार्तिक पूर्णिमा-समोदा नदी तट पर कल सजेगी आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी-श्रद्धालुओं को ब्रह्माकुमारी बहनें कराएंगी आध्यात्मिक रहस्यों से अवगत
    • आरंग में कल रहेगी महर्षि काश्यप जयंती की धूम-राधाकृष्ण मंदिर में बिखरेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा-सपरिवार जुटेगा समाज
    • ब्रेकिंग-छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल स्थगित-काम पर लौटने का ऐलान
    • दो बड़ी परीक्षाओं के बीच फंसे छत्तीसगढ़ के छात्र-JEE Main 2027 और CGBSE 12वीं बोर्ड की तारीखों में टकराव-समय-सारणी बदलने की उठी मांग
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.