Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात

    October 17, 2026

    आरंग की देशी-विदेशी शराब दुकानों में ओवररेटिंग का आरोप-ग्राहकों से प्रति पाव 10 से 20 रुपये अधिक वसूली की शिकायत

    October 17, 2026

    विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि एवं दशहरा पर्व-छोटे बच्चों ने किया रावण वध का जीवंत मंचन

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का बड़ा फैसला-पूर्व में स्वीकृत अप्रारंभ कार्यो के लिए जारी किया ये आदेश
    Blog

    बड़ी खबर-नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का बड़ा फैसला-पूर्व में स्वीकृत अप्रारंभ कार्यो के लिए जारी किया ये आदेश

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 28, 20241 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का बड़ा फैसला-पूर्व में स्वीकृत अप्रारंभ कार्यो के लिए जारी किया ये आदेश

    अधोसंरचना मद एवं राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत स्वीकृत अप्रारंभ कार्यों को शुरू करने लेनी होगी दोबारा मंजूरी

    नगरीय प्रशासन विभाग ने वित्तीय अनुशासन और शासकीय व्यय में मितव्ययिता बरतने वित्त विभाग के निर्देश के अनुपालन में नगरीय निकायों को जारी किया परिपत्र

    विभाग ने प्राथमिकता वाले अप्रारंभ व निरस्त कार्यों को 2023-24 के प्रस्ताव में पुनः शामिल कर स्वीकृति के लिए संचालनालय या सूडा भेजने कहा

    रायपुर.। 28 फरवरी 2024. प्रदेश के नगरीय निकायों में वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक स्वीकृत अप्रारंभ कार्यों को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में पुनः स्वीकृति के बाद ही प्रारंभ किए जा सकेंगे। नगरीय निकायों में अधोसंरचना मद एवं राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत स्वीकृत अप्रारंभ कार्यों को शुरू करने के लिए विभाग से पुनः मंजूरी लेनी होगी।

    नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने वित्तीय अनुशासन और शासकीय व्यय में मितव्ययिता बरतने वित्त विभाग के निर्देश के अनुपालन में नगरीय निकायों को परिपत्र जारी किया है। विभाग ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में प्राथमिकता वाले अप्रारंभ व निरस्त कार्यों को वर्ष 2023-24 के प्रस्ताव में पुनः शामिल कर स्वीकृति के लिए संचालनालय या राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) भेजने को कहा है।

    नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी नगर निगमों के आयुक्त तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को जारी परिपत्र में कहा है कि राज्य शासन द्वारा शासकीय व्यय में मितव्ययिता बरतने के संबंध में समय-सीमा पर निर्देश जारी किए गए हैं। इसी अनुक्रम में वित्तीय अनुशासन की दृष्टि से वित्त विभाग द्वारा पुनः निर्देश जारी किए गए हैं।

    परिपत्र में सभी नगरीय निकायों को निर्देशित किया गया है कि इस परिपत्र के जारी होने के दिनांक से राज्य बजट से वित्त पोषित सभी अप्रारंभ निर्माण कार्यों को वित्त विभाग की पुनः सहमति के उपरांत ही प्रारंभ किया जाए। अधोसंरचना मद एवं राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 में स्वीकृत ऐसे कार्य जो अप्रारंभ हैं, उन्हें निरस्त किया जाता है।

    परिपत्र में कहा गया है कि यदि अप्रारंभ या निरस्त किए गए कार्य संबंधित नगरीय निकाय की प्राथमिकता में हैं, तो ऐसे कार्यों को चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रस्ताव में पुनः शामिल कर विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार मदवार पृथक-पृथक नवीन पूर्ण प्रस्ताव संचालनालय या राज्य शहरी विकास अभिकरण को प्रेषित करें।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात

    October 17, 2026

    आरंग की देशी-विदेशी शराब दुकानों में ओवररेटिंग का आरोप-ग्राहकों से प्रति पाव 10 से 20 रुपये अधिक वसूली की शिकायत

    October 17, 2026

    विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि एवं दशहरा पर्व-छोटे बच्चों ने किया रावण वध का जीवंत मंचन

    October 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात

    Vinod GuptaOctober 17, 202654 Views

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात
    • आरंग की देशी-विदेशी शराब दुकानों में ओवररेटिंग का आरोप-ग्राहकों से प्रति पाव 10 से 20 रुपये अधिक वसूली की शिकायत
    • विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि एवं दशहरा पर्व-छोटे बच्चों ने किया रावण वध का जीवंत मंचन
    • आरंग में शांति और सौहार्द के साथ मनेगा दुर्गा विसर्जन व दशहरा पर्व-शांति समिति की बैठक में 20 अक्टूबर को दशहरा मनाने पर सहमति
    • ब्रेकिंग-आरंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या-सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.