Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नेपाल बाढ़ प्रभावितों की जानकारी दें-छत्तीसगढ़ शासन करेगा हरसंभव सहायता

    August 26, 2026

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप-पुलिस ने इस धारा के तहत किया मामला दर्ज

    August 26, 2026

    नशीली दवाइयों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही-148 नग नशीली Nitrazepam टैबलेट जब्त-आरोपी गिरफ्तार

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वी वाई साईरिसा कैंसर केयर सेंटर का किया उद्घाटन-कहा स्वास्थ्य मेरी रुचि और प्राथमिकता का क्षेत्र….
    Blog

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वी वाई साईरिसा कैंसर केयर सेंटर का किया उद्घाटन-कहा स्वास्थ्य मेरी रुचि और प्राथमिकता का क्षेत्र….

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 25, 20241 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वी वाई साईरिसा कैंसर केयर सेंटर का किया उद्घाटन-कहा स्वास्थ्य मेरी रुचि और प्राथमिकता का क्षेत्र….

    वीवाय साईरिसा कैंसर केयर सेंटर में मरीजों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    देश में मरीजों की संख्या में कमी होने पर ही देश तरक्की करेगा – महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस

    वी वाय हॉस्पिटल मिशन के रूप में संचालित, कैंसर के इलाज के लिए मिलेगी अच्छी सुविधा – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    रायपुर. 25 फरवरी 2024. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में वीवाय साईरिसा कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन किया। वीवाय अस्पताल और साईरिसा हेल्थ केयर संस्था द्वारा संयुक्त रूप से रायपुर के कमल विहार स्थित वीवाय अस्पताल में यह सेंटर स्थापित किया गया है। यहां कैंसर के इलाज के लिए रेडिएशन थेरेपी, कैंसर सर्जरी, कीमोथेरेपी, इम्युनोथेरेपी, टारगेट थेरेपी, हार्मोनल थेरेपी, पैलिएटिव केयर और न्युट्रिशनल थेरेपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीवाय साईरिसा कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन करते हुए कहा कि रायपुर में इस नए संस्थान की स्थापना से प्रदेश में कैंसर के रोगियों के उपचार की सुविधा बढ़ेगी। इस सेंटर में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं से कैंसर के मरीजों को अच्छा इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा कई सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों की जीवन शैली में बदलाव विभिन्न रोगों का कारण है। कई तरह के कैंसर के इलाज की सुविधा वाले इस अस्पताल में गरीब परिवारों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं के तहत लाभ दिया जाएगा। अस्पताल में जेनेरिक दवाएं उपलब्ध होने से मरीजों को सस्ते दर पर दवाई भी मिलेगी।

    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य और चिकित्सा उनकी रुचि और प्राथमिकता का क्षेत्र है। लोगों को कम खर्च में अच्छा उपचार उपलब्ध हो, इस दिशा में उन्होंने एक जनप्रतिनिधि के तौर पर लगातार कोशिश की है। उन्होंने कहा कि अपने सार्वजनिक जीवन के दौरान एम्स सहित कई चिकित्सालयों में 12 करोड़ रुपए की चिकित्सा सेवाएं उन्होंने लोगों को उपलब्ध कराई है।

    महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने कार्यक्रम में कहा कि देश में मरीजो की संख्या में कमी होने पर ही देश तरक्की करेगा। छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों की संख्या में वृद्धि चिंता का विषय है। ऐसे समय में वीवाय हॉस्पिटल में कैंसर सेंटर के स्थापित होने से यहाँ के लोगो को लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वीवाय हॉस्पिटल में मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के रुकने की निःशुल्क व्यवस्था काबिले तारीफ है। यह अस्पताल एक मिशन के रूप में संचालित है। इससे न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि आसपास के राज्यों के मरीजों के भी उपचार में मदद मिलेगी।

    कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आज आधुनिक कैंसर सेन्टर का शुभारंभ हुआ। इसके खुलने से राज्य के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही इलाज की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अत्याधुनिक कैंसर सेंटर की स्थापना के लिए वी वाय अस्पताल के निदेशक मंडल और विशेषज्ञों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर चिकित्सा के क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। अब कैंसर के इलाज की आधुनिक सुविधाएं भी यहां मिलेंगी।

    वी वाय हॉस्पिटल के निदेशक मंडल के डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना ने कहा कि वीवाय हॉस्पिटल में कैंसर केयर सेंटर स्थापित होने से कैंसर पीड़ितों को राहत मिलेगी। यह अस्पताल 2015 से संचालित है। आधुनिक सुविधाओं के साथ साथ नए-नए चिकित्सा उपकरणों के जुड़ने से विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों को लाभ मिल रहा है। कैंसर सेन्टर के शुरू होने से राज्य के मरीजों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। सभी प्रकार के कैंसर का इलाज अब इस अस्पताल में होगा। मरीजों के साथ रुकने वाले परिजनों के लिए अस्पताल परिसर में निःशुल्क व्यवस्था की गई है।

    सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, वीवाय अस्पताल और वीवाय साईरिसा कैंसर सेंटर के निदेशक मंडल के सदस्य डॉ. शशिकांत पारख, डॉ. पी.यू. प्रकाश सक्सेना, डॉ. आनंद जोशी, डॉ. अनिल कर्णावत, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. विष्णु गुप्ता, डॉ. श्रीधर राव, डॉ. सुबीर श्रीवास्तव और श्रीमती सुजाता राजिमवाले भी वीवाय साईरिसा कैंसर केयर सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नेपाल बाढ़ प्रभावितों की जानकारी दें-छत्तीसगढ़ शासन करेगा हरसंभव सहायता

    August 26, 2026

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप-पुलिस ने इस धारा के तहत किया मामला दर्ज

    August 26, 2026

    नशीली दवाइयों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही-148 नग नशीली Nitrazepam टैबलेट जब्त-आरोपी गिरफ्तार

    August 26, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नेपाल बाढ़ प्रभावितों की जानकारी दें-छत्तीसगढ़ शासन करेगा हरसंभव सहायता

    Vinod GuptaAugust 26, 202617 Views

    नेपाल बाढ़ प्रभावितों की जानकारी दें-छत्तीसगढ़ शासन करेगा हरसंभव सहायता रायपुर, 26 अगस्त 2026/ नेपाल…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.