Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात

    October 17, 2026

    आरंग की देशी-विदेशी शराब दुकानों में ओवररेटिंग का आरोप-ग्राहकों से प्रति पाव 10 से 20 रुपये अधिक वसूली की शिकायत

    October 17, 2026

    विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि एवं दशहरा पर्व-छोटे बच्चों ने किया रावण वध का जीवंत मंचन

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ विधानसभा स्तरीय विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम हुआ संपन्न-विधायक गुरु खुशवंत भी हुए शामिल…
    Blog

    मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ विधानसभा स्तरीय विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम हुआ संपन्न-विधायक गुरु खुशवंत भी हुए शामिल…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 24, 20242 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ विधानसभा स्तरीय विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम हुआ संपन्न-विधायक गुरु खुशवंत भी हुए शामिल…

    आरंग। आज शनिवार को विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत पारागांव हाई स्कूल मैदान में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेंद्र शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग कुमार सिंह लहरे के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पूरी होने की गारंटी देते हुए प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाएं एवं नारी सशक्तिकरण,महतारी वंदन योजना पर फोकस करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का विकास जन जन तक एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात की एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने शपथ लेते ही अपनी पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर दिए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल संबोधन को जन समूह ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा और सुना जिसमें पीएम मोदी ने विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प दोहराया।

    विधायक गुरु खुशवंत ने मोदी जनकल्याण योजनाअंतर्गत महिला बाल विकास, कृषि विभाग, पशु विभाग, उद्यानिकी वानिकी विभाग, शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग आदि के स्टालों का बारीकी से अवलोकन करते हुए छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना अंतर्गत स्व सहायता महिला समूह सूरज की नई किरण समूह, जय महिला समूह, महामाया महिला समूह, राधाकृष्ण महिला समूह, कुबेर महिला समूह को न्यूनतम ब्याज दर पर बैंक ऋण कुल 22 लाख रुपए एवं सक्षम योजना अंतर्गत प्रति हितग्राहियों को₹20000 की राशि का चेक प्रदान किया तथा दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र एवं छड़ी भी प्रदान किया, उन्होंने मुहावरेदार भाषा में कहा कि छत्तीसगढ़ को हम ही बनाए हैं एवं हम ही सवारेंगे।

    कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथियों में बीजेपी के रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्याम नारंग, जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी छोटेलाल सोनकर,जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डुमेंद्र साहू, ग्राम सरपंच दीपेश्वरी नारायण पाल, बीजेपी आरंग मंडलअध्यक्ष अभिषेक राजा तंबोली, एवं वरिष्ठ भाजपा जनप्रतिनिधी गण के के भारद्वाज,अनिल पांडे, डा संदीप जैन, अशोक चंद्राकर,राजेंद्र चंद्राकर, शेखर साहू, गणेश साहू, विनोद साहू,जनपद सभापति गण गोविंद साहू व अनिल सोनवानी, सूरज शर्मा, देवनाथ साहु, नेतराम चंद्राकर, खूबचंद साहू, उप सरपंच मनोज पाल, तुलाराम साहू, सतीश साहू, नारीशक्ति पद्मिनी साहू, आशा साहू, फनेंद्र वर्मा, तुषार भार्गव, गजेंद्र यादव, वेद प्रकाश देवांगन, सोहन शर्मा, राकेश सोनकर, गोविंद पटेल, संतु रामपाल, लक्ष्मण दीवान, संजय चंद्राकर, विक्की साहू, सतीश सोनकर, पुष्पा यादव, हरीश सोनकर, रामलाल सोनकर, गायत्री पाल ,गायत्री निषाद ,मोहिनी कुंभकार, कालिंदी साहू, समीना बेगम, कोमल कुंभकार, ताराबाई बघेल, फुलेश्वरी बघेल, नंदनी यादव, पूर्णिमा ध्रुव, विनीता यादव, जीतू पाल,कन्हैया पाल डा किरण बघेल,दीपक बेस,मंडल अध्यक्ष कृष्णा वर्मा,नंदू साहू एवम चम्मन साहू,मोंगरा नोरंगे,विश्वदीपक बघेल,मनीराम निषाद,विश्वनाथ नायक,रानी केजू पटेल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में तहसीलदार राममूर्ति दीवान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी निहाली प्रसाद कुर्रे, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी ऋषि बंजारे, एसडीओ हरीश शर्मा, इंजीनियर पी एल मिरी, ग्राम सचिव नील कुमार साहू, रोजगार सहायक तुलेश्वर निषाद एवं कार्यक्रम के प्रभावी संचालन में शिक्षक गण अरविंद कुमार वैष्णव, महेंद्र कुमार पटेल, एडीओ छत्रधारी सोनकर, राज जोशी, भुवेंद्र जलक्षत्रि,अनिल चंद्राकर,केसर द्विवेदी आदि व सभी संकुल समन्वयक गण अमित अग्रवाल,दीपक दुबे, जितेंद्र शुक्ला, सुरेंद्र चंद्र सेन ,अनिल चतुर्वेदी,रोशन चंद्राकर,सुनील पटेल, लखमेंदर बौद्ध, प्रहलाद शर्मा, होरीलाल पटेल, नूतन मांडल आदि स्थानीय शिक्षक दिलीप कुमार सुलेमान जागेश्वर प्रसाद सोनवानी सविता गुप्ता सुलभी शुक्ला एवं शिक्षा विभाग, उद्यानिकी एवं वानिकी विभाग, महिला बाल विकास, जनपद पंचायत , कृषि विभाग, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग आदि के कर्मचारी अधिकारी गण एवं मीडिया बंधु,सरपंच गण, पारागांव राटाकाट, निषदा, गोइंदा, छटेरा, बेनीडीह आदि के ग्राम वासियों की अच्छी खासी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सीईओ जनपद पंचायत आरंग लहरे ने किया एवं कार्यक्रम में मधुर स्वर नृत्य बिखेरने के लिए लोक बयार संगीत टीम का भी धन्यवाद किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात

    October 17, 2026

    आरंग की देशी-विदेशी शराब दुकानों में ओवररेटिंग का आरोप-ग्राहकों से प्रति पाव 10 से 20 रुपये अधिक वसूली की शिकायत

    October 17, 2026

    विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि एवं दशहरा पर्व-छोटे बच्चों ने किया रावण वध का जीवंत मंचन

    October 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात

    Vinod GuptaOctober 17, 202653 Views

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात
    • आरंग की देशी-विदेशी शराब दुकानों में ओवररेटिंग का आरोप-ग्राहकों से प्रति पाव 10 से 20 रुपये अधिक वसूली की शिकायत
    • विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि एवं दशहरा पर्व-छोटे बच्चों ने किया रावण वध का जीवंत मंचन
    • आरंग में शांति और सौहार्द के साथ मनेगा दुर्गा विसर्जन व दशहरा पर्व-शांति समिति की बैठक में 20 अक्टूबर को दशहरा मनाने पर सहमति
    • ब्रेकिंग-आरंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या-सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.