Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    जनपद पंचायत बागबाहरा में तीर्थ यात्री श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, सोमनाथ और नागेश्वर धाम की तीर्थयात्रा पर निकला जत्था।

    November 17, 2026

    कट्टा भराई के नाम किसानों से राशि लेना व्यवस्था की लापरवाही का नतीजा : विनोद चंद्राकर

    November 17, 2026

    ​प्रदेश के 169 चुनिंदा शिक्षकों में बनाई जगह-इस व्याख्याता को मिला ‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026

    November 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»कट्टा भराई के नाम किसानों से राशि लेना व्यवस्था की लापरवाही का नतीजा : विनोद चंद्राकर
    Blog

    कट्टा भराई के नाम किसानों से राशि लेना व्यवस्था की लापरवाही का नतीजा : विनोद चंद्राकर

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuNovember 17, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कट्टा भराई के नाम किसानों से राशि लेना व्यवस्था की लापरवाही का नतीजा : विनोद चंद्राकर
    सिरपुर, लहंगर व अचानकपुर खरीदी केंद्र का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण


    आॅनलाइन व आॅफलाइन टोकन की व्यवस्था की मांग
    महासमुंद। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के दूसरे दिन आज पूर्व संसदीय सचिव छ.ग. शासन व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर सिरपुर, लहंगर व अचानकपुर के धान खरीदी केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने किसानों से चर्चा कर धान बेचने में आ रही समस्याओं से अवगत हुए तथा उनके समाधान के लिए खरीदी केंद्रों के प्रभारियों को आवश्यक पहल करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान उनके साथ किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मानिक साहू, कांग्रेस नेता दिलीप जैन, थनवार यादव, शंकर पटेल, दिलीप चंद्राकर, खोरबाहरा ध्रुव, गजाधर धीवर, केशव चौधरी, राधेलाल सिन्हा, मोहन सिन्हा, ऋषि चौधरी उपस्थित थे।
    सभी समितियों में यह जानकारी मिली कि किसानों से कट्टा भराई के नाम पर 3-4 रुपये लिया जा रहा है। जिस पर श्री चंद्राकर ने कहा कि भराई व तौलाई की राशि शासन द्वारा प्रदान की जाती है। किसानों से राशि लेने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने तत्काल इस संबंध में कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर समितियों में बोरी भराई के नाम पर राशि लेने की जानकारी दी। जिस पर कलेक्टर ने भी स्पष्ट किया कि किसानों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेना है। इसके बाद भी खरीदी केंद्रों पर किसानों से वसूली होना व्यवस्था की लापरवाही और निगरानी की कमी को उजागर करता है।
    श्री चंद्राकर ने कहा कि ऑनलाइन टोकन कटाने में आ रही दिक्कतों से किसान परेशान हो रहे हैं। शासन द्वारा 70 प्रतिशत ऑनलाइन और 30 प्रतिशत ऑफलाइन टोकन के नियम बनाए गए हैं, जो अव्यवहारिक हैं। सर्वर डाउन, इंटरनेट की समस्या और ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी जानकारी की कमी के कारण किसान समय पर टोकन नहीं कटा पा रहे हैं। शासन को 50 प्रतिशत ऑनलाइन व 50 प्रतिशत ऑफलाइन टोकन कटाने का नियम बनाना चाहिए, ताकि सर्वर या इंटरनेट की समस्या से यदि किसान टोकन नहीं कटा पा रहे हैं तो उन्हें तत्काल ऑफलाइन टोकन जारी किया जा सके। किसानों को तकनीकी व्यवस्था के भरोसे छोड़ देना उनके साथ अन्याय है।
    श्री चंद्राकर ने कहा कि वर्तमान में प्रत्येक सहकारी समिति में पंजीकृत कई किसानों का रकबा शून्य बताया जा रहा है। लगातार समितियों के निरीक्षण में यह जानकारी मिल रही है कि समितियों में दर्जनों किसानों का रकबा शून्य दिख रहा है, जिससे उन्हें धान नहीं बिकने की चिंता सताने लगी है। सरकार की गलत नीति व हठधर्मिता के चलते किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। एक तरफ डीसीएस सर्वे और एग्रीस्टैक पोर्टल में तकनीकी खामियों के कारण किसानों की जमीन का रकबा घटा दिया गया है तो कहीं रकबा ही गायब कर दिया गया है। वहीं सुधार के लिए पटवारी प्रतिवेदन मांगा जा रहा है, लेकिन पटवारियों के हड़ताल से किसान प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं कर पा रहे हैं।
    किसानों को एकमुश्त 13839 रुपये बोनस देने की बात पर वाहवाही बटोरने वाली सरकार को बताना चाहिए कि साल-दर-साल अंतर की राशि में कमी क्यों लाई जा रही है। कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार के समय पूरे 5 साल किसानों को प्रतिवर्ष बढ़ते दर पर भुगतान किया गया। जबकि वर्तमान में भाजपा की साय सरकार किसानों को घटते दर पर भुगतान कर रही है। इसे किसानों को समझने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि 2023-24 में केंद्र की एमएसपी 2183 रुपये थी। 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से उस समय सरकार 917 रुपये प्रति क्विंटल अंतर की राशि देती थी। इस लिहाज से 21 क्विंटल का 19257 रुपये बोनस एकमुश्त किसानों को मिल जाता। भाजपा ने षड़यंत्र पूर्वक साल दर साल उक्त अंतर की राशि को कम कर अब 2026-27 में 13839 रुपये कर दिया है। श्री चंद्राकर ने कहा कि किसान अब सरकार की इस दोहरी नीति को समझ चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    जनपद पंचायत बागबाहरा में तीर्थ यात्री श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, सोमनाथ और नागेश्वर धाम की तीर्थयात्रा पर निकला जत्था।

    November 17, 2026

    ​प्रदेश के 169 चुनिंदा शिक्षकों में बनाई जगह-इस व्याख्याता को मिला ‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026

    November 16, 2026

    राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में आरंग की टीकेश्वरी साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ टीम की कमान, शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र का बढ़ाया मान

    November 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    जनपद पंचायत बागबाहरा में तीर्थ यात्री श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, सोमनाथ और नागेश्वर धाम की तीर्थयात्रा पर निकला जत्था।

    Rekhraaz SahuNovember 17, 20262 Views

    जनपद पंचायत बागबाहरा में तीर्थ यात्री श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, सोमनाथ और…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • जनपद पंचायत बागबाहरा में तीर्थ यात्री श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, सोमनाथ और नागेश्वर धाम की तीर्थयात्रा पर निकला जत्था।
    • कट्टा भराई के नाम किसानों से राशि लेना व्यवस्था की लापरवाही का नतीजा : विनोद चंद्राकर
    • ​प्रदेश के 169 चुनिंदा शिक्षकों में बनाई जगह-इस व्याख्याता को मिला ‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026
    • राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में आरंग की टीकेश्वरी साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ टीम की कमान, शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र का बढ़ाया मान
    • कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इन धान खरीदी केंद्रों में किया धान खरीदी का शुभारंभ-किसानों को दी बधाई…
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.