Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    जनपद पंचायत बागबाहरा में तीर्थ यात्री श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, सोमनाथ और नागेश्वर धाम की तीर्थयात्रा पर निकला जत्था।

    November 17, 2026

    कट्टा भराई के नाम किसानों से राशि लेना व्यवस्था की लापरवाही का नतीजा : विनोद चंद्राकर

    November 17, 2026

    ​प्रदेश के 169 चुनिंदा शिक्षकों में बनाई जगह-इस व्याख्याता को मिला ‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026

    November 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»रकबा जीरो करके किसानों को धान बेचने से रोक रही सरकार : विनोद चंद्राकर
    Blog

    रकबा जीरो करके किसानों को धान बेचने से रोक रही सरकार : विनोद चंद्राकर

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuNovember 16, 202630 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    रकबा जीरो करके किसानों को धान बेचने से रोक रही सरकार : विनोद चंद्राकर

    पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने विभिन्न समितियों का किया निरीक्षण
    किसानों ने पूर्व विधायक श्री चंद्राकर को रकबा शून्य होने की बताई थी समस्या
    चंद्राकर ने कहा-भाजपा का किसान हितैषी चेहरा बेनकाब

    महासमुंद। पूर्व संसदीय सचिव छग शासन व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने महासमुंद विधानसभा के विभिन्न सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। किसानों ने श्री चंद्राकर को अवगत कराया था कि जो किसान पिछले कई सालों से जिस समिति में धान बेचते आ रहे हैं, उन्हें अब वहां धान बेचने से वंचित होना पड़ रहा है। गलत सर्वे और एग्रीस्टैक पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण उनका रकबा शून्य बता रहा है। सहकारी समितियों के निरीक्षण के दौरान श्री चंद्राकर के साथ किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मानिक साहू, दिलीप चंद्राकर, परमेश्वर साहू, जीवन यादव, डीगन साहू, मनोज चंद्राकर, राकेश चंद्राकर आदि पहुंचे थे।
    श्री चंद्राकर ने उक्त समस्याओं की वास्तविकता जानने संबंधित समितियों में पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने झालखम्हरिया, खट्टी, कोसरंगी सोसायटी में किसान पंजीयन की स्थिति देखी। जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। सरकारी लापरवाही कहें या प्रशासनिक कमजोरी, सैकड़ों किसानों का रकबा संबंधित सोसायटियों में शून्य दिखाया जा रहा है। धान खरीदी शुरू हो चुकी है, इनमें से अनेक किसान फसल काटकर उपज बेचने की तैयारी कर चुके थे। समितियों में पहुंचने पर उन्हें रकबा शून्य होने की जानकारी मिल रही है। पटवारियों के हड़ताल व डिजिटल क्रॉप सर्वे की खामियों के कारण इन सभी किसानों को धान बेचने से वंचित होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि झालखम्हरिया समिति के 83, खट्टी सोसायटी के 73 तथा कोसरंगी समिति के 67 किसानों का रकबा शून्य बताया गया है। जबकि ये सभी किसान हर साल इन्हीं समितियों में अपना धान बेचते आ रहे हैं। अब अचानक तकनीकी गड़बड़ी से उन्हें धान बेच नहीं पाने की चिंता सता रही है।
    श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार एक तरफ किसानों को अंतर की राशि प्रदान करने की बात पर वाहवाही बटोर रही है, वहीं षड़यंत्र पूर्वक प्रदेश के लाखों किसानों का रकबा जीरो कर उन्हें धान बेचने से ही वंचित कर दिया गया है। यह तकनीकी गलती नहीं है, यह किसानों के साथ सोची समझी साजिश है। सरकार जानबूझकर किसानों को खरीदी केन्द्रों से बाहर धकेल रही है ताकि उसे कम धान खरीदना पड़े और कम बोनस देना पड़े। किसान खेत में पसीना बहाता है और सरकार पोर्टल में उसका रकबा मिटा देती है। इससे बड़ा छल किसानों के साथ और क्या हो सकता है।
    उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अंतर की राशि देने की बात कह रही है, लेकिन 3100 रुपये में से 2441 रुपये एमएसपी घटाने पर सरकार केवल 659 रुपये प्रति क्विंटल आदान सहायता दे रही है। जबकि इन तीन वर्षों में धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि 2023-24 में केंद्र की एमएसपी 2183 रुपये थी। 3100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से उस समय सरकार 917 रुपये प्रति क्विंटल अंतर की राशि देती थी। इस लिहाज से 21 क्विंटल का 19257 रुपये बोनस एकमुश्त किसानों को मिल जाता। भाजपा ने षड़यंत्र पूर्वक साल दर साल उक्त अंतर की राशि को कम कर अब 2026-27 में 13839 रुपये कर दिया है। सरकार ने धीरे-धीरे किसानों की जेब काटने का काम किया है और ऊपर से किसान हितैषी होने का ढोंग भी कर रही है।
    श्री चंद्राकर ने कहा कि सरकार को तीन साल का बोनस और देरी से भुगतान को देखते हुए इस पर 12 प्रतिशत ब्याज करीब 410 रुपये भी जोड़ना चाहिए, जिससे किसानों को समर्थन मूल्य, बोनस और ब्याज मिलाकर प्रति क्विंटल करीब 3820 रुपये मिलना चाहिए था। बोनस प्रति एकड़ की बजाय प्रति क्विंटल दिया जाए और मौजूदा एमएसपी में बोनस जोड़कर किसानों को कुल 3358 रुपये प्रति क्विंटल का एकमुश्त भुगतान किया जाए। श्री चंद्राकर ने कहा कि पिछले तीन सालों में सरकार ने किसानों के साथ केवल छल करने का काम किया है। वर्तमान में कृषक आदान सहायता की राशि 13839 रुपये नहीं 19257 रुपये किसानों को एकमुश्त मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रकबा शून्य की समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस किसानों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी और सरकार को जवाब देना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    जनपद पंचायत बागबाहरा में तीर्थ यात्री श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, सोमनाथ और नागेश्वर धाम की तीर्थयात्रा पर निकला जत्था।

    November 17, 2026

    कट्टा भराई के नाम किसानों से राशि लेना व्यवस्था की लापरवाही का नतीजा : विनोद चंद्राकर

    November 17, 2026

    ​प्रदेश के 169 चुनिंदा शिक्षकों में बनाई जगह-इस व्याख्याता को मिला ‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026

    November 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    जनपद पंचायत बागबाहरा में तीर्थ यात्री श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, सोमनाथ और नागेश्वर धाम की तीर्थयात्रा पर निकला जत्था।

    Rekhraaz SahuNovember 17, 20263 Views

    जनपद पंचायत बागबाहरा में तीर्थ यात्री श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, सोमनाथ और…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • जनपद पंचायत बागबाहरा में तीर्थ यात्री श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, सोमनाथ और नागेश्वर धाम की तीर्थयात्रा पर निकला जत्था।
    • कट्टा भराई के नाम किसानों से राशि लेना व्यवस्था की लापरवाही का नतीजा : विनोद चंद्राकर
    • ​प्रदेश के 169 चुनिंदा शिक्षकों में बनाई जगह-इस व्याख्याता को मिला ‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026
    • राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में आरंग की टीकेश्वरी साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ टीम की कमान, शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र का बढ़ाया मान
    • कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इन धान खरीदी केंद्रों में किया धान खरीदी का शुभारंभ-किसानों को दी बधाई…
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.