Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पुलिस की तत्परता से बची एक अनमोल जान-दरवाजा बंद कर आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को सुरक्षित निकाला

    November 13, 2026

    आध्यात्मिक उल्लास के साथ मना दीपावली मिलन समारोह-बुराइयों को त्यागकर अंतरात्मा में ज्ञान व सद्गुणों के दीप जलाने का दिया संदेश

    November 13, 2026

    शैक्षणिक योजनाओं की गहन समीक्षा के साथ उत्साह पूर्वक मना दीपावली मिलन समारोह-‘लइका चीन्हारी ऐप’ पर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट करने के निर्देश

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बातचीत से नहीं, धमकी और अनैतिक कार्रवाइयों से शासन चला रही भाजपा : विनोद चंद्राकर
    Blog

    बातचीत से नहीं, धमकी और अनैतिक कार्रवाइयों से शासन चला रही भाजपा : विनोद चंद्राकर

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuNovember 13, 202669 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बातचीत से नहीं, धमकी और अनैतिक कार्रवाइयों से शासन चला रही भाजपा : विनोद चंद्राकर

    महासमुंद। सरकार को बातचित के जगह धमकी और डर दिखाकर शासन चलाना चाहती है, जिसका नतीजा सामने है। तहसीलें खाली हैं, पटवारी हड़ताल पर हैं और किसान तहसील के चक्कर काट रहा है। पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह मनमानी पर उतर आई है। एक तरफ पटवारियों पर अनैतिक कार्रवाई का भय दिखाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पटवारियों की हड़ताल से राजस्व, तहसील और किसानों के जो काम अटक रहे हैं, उस पर सरकार कोई सकारात्मक कदम उठाने को तैयार नहीं है।
    श्री चंद्राकर ने कहा कि पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को एक महीना हो गया। 13 अक्टूबर से शुरू हुई यह हड़ताल आज पूरे प्रदेश की व्यवस्था को जाम कर चुकी है। सरकार ने इस दौरान 60 से अधिक पटवारियों को निलंबित कर दिया और 1000 से ज्यादा को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस थमा दिया। सोचिए, जो पटवारी गांव की जमीन का हिसाब रखता है, उसी को सरकार अपराधी की तरह ट्रीट कर रही है। वेतन विसंगति दूर करो, पदोन्नति दो, पीवी ऐप के बोझ से मुक्ति दो, ये तीन छोटी सी मांगें थीं। सरकार ने मांगें सुनीं नहीं, उल्टा फाइलों में सस्पेंशन के आदेश लिख दिए। अब तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी अवकाश पर जाने को मजबूर हैं। डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीवी ऐप, एग्रीस्टेक फार्मर रजिस्ट्री और धान रकबा सत्यापन में आ रही तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतों से पूरा अमला परेशान है।
    उन्होंने कहा कि इस हड़ताल की सबसे बड़ी कीमत किसान चुका रहा है। पटवारियों के हड़ताल से पूरे प्रदेश सहित महासमुंद जिले के तहसील दफ्तरों में किसानों, स्कूली बच्चों के पालकों और राजस्व कार्य से जुड़े लोगों की भीड़ लग रही है। बिना पटवारी प्रतिवेदन के किसानों के रकबा और खसरा में हुई त्रुटि का सुधार नहीं हो पा रहा है। पटेवा तहसील कार्यालय में ही प्रतिदिन दर्जनों गांवों के किसान रकबा सुधरवाने के लिए भीड़ लगा रहे हैं। पहले ही गलत डीसीएस सर्वे के कारण किसानों का पंजीयन धान बेचने के लिए नहीं हो पाया है। उस गलत सर्वे के सुधार के लिए किसान दफ्तर पहुंच रहे हैं तो उनसे पटवारी प्रतिवेदन मांगा जा रहा है। लेकिन हड़ताल के चलते किसान पटवारी प्रतिवेदन नहीं दे पा रहे हैं। नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, गिरदावरी, डिजिटल क्रॉप सर्वे और किसान पंजीयन जैसे जरूरी काम ठप हैं। सरकार का यही रवैया रहा तो हजारों किसान धान बेचने से वंचित हो सकते हैं। चंद्राकर ने चेतावनी दी कि सरकार अगर अब भी नहीं जागी तो धान खरीदी के समय प्रदेश में बड़ा संकट खड़ा होगा, जिसकी जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पुलिस की तत्परता से बची एक अनमोल जान-दरवाजा बंद कर आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को सुरक्षित निकाला

    November 13, 2026

    आध्यात्मिक उल्लास के साथ मना दीपावली मिलन समारोह-बुराइयों को त्यागकर अंतरात्मा में ज्ञान व सद्गुणों के दीप जलाने का दिया संदेश

    November 13, 2026

    शैक्षणिक योजनाओं की गहन समीक्षा के साथ उत्साह पूर्वक मना दीपावली मिलन समारोह-‘लइका चीन्हारी ऐप’ पर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट करने के निर्देश

    November 13, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पुलिस की तत्परता से बची एक अनमोल जान-दरवाजा बंद कर आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को सुरक्षित निकाला

    Vinod GuptaNovember 13, 20261 Views

    पुलिस की तत्परता से बची एक अनमोल जान-दरवाजा बंद कर आत्महत्या का प्रयास कर रहे…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • पुलिस की तत्परता से बची एक अनमोल जान-दरवाजा बंद कर आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को सुरक्षित निकाला
    • आध्यात्मिक उल्लास के साथ मना दीपावली मिलन समारोह-बुराइयों को त्यागकर अंतरात्मा में ज्ञान व सद्गुणों के दीप जलाने का दिया संदेश
    • शैक्षणिक योजनाओं की गहन समीक्षा के साथ उत्साह पूर्वक मना दीपावली मिलन समारोह-‘लइका चीन्हारी ऐप’ पर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट करने के निर्देश
    • कम पैदावार के बावजूद किसानों को मिलेगा पूरा हक-प्रति एकड़ 13,839 रुपये तक बोनस देगी साय सरकार-किसान मोर्चा ने जताया आभार
    • वोट बचाओ देश बचाओ अभियान-कांग्रेस का विशाल जन चौपाल-संवाद कार्यक्रम-पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.