Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पुलिस की तत्परता से बची एक अनमोल जान-दरवाजा बंद कर आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को सुरक्षित निकाला

    November 13, 2026

    आध्यात्मिक उल्लास के साथ मना दीपावली मिलन समारोह-बुराइयों को त्यागकर अंतरात्मा में ज्ञान व सद्गुणों के दीप जलाने का दिया संदेश

    November 13, 2026

    शैक्षणिक योजनाओं की गहन समीक्षा के साथ उत्साह पूर्वक मना दीपावली मिलन समारोह-‘लइका चीन्हारी ऐप’ पर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट करने के निर्देश

    November 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»शैक्षणिक योजनाओं की गहन समीक्षा के साथ उत्साह पूर्वक मना दीपावली मिलन समारोह-‘लइका चीन्हारी ऐप’ पर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट करने के निर्देश
    Blog

    शैक्षणिक योजनाओं की गहन समीक्षा के साथ उत्साह पूर्वक मना दीपावली मिलन समारोह-‘लइका चीन्हारी ऐप’ पर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट करने के निर्देश

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 13, 202611 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शैक्षणिक योजनाओं की गहन समीक्षा के साथ उत्साह पूर्वक मना दीपावली मिलन समारोह-‘लइका चीन्हारी ऐप’ पर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट करने के निर्देश

    आरंग। आरंग विकासखंड के संकुल केंद्र खमतराई स्थित शासकीय हाई स्कूल परिसर में संकुल स्तरीय प्रधान पाठकों की आवश्यक समीक्षा बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में संकुल प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर एवं संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने उपस्थित सभी संस्था प्रमुखों व जनप्रतिनिधियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
    बैठक के दौरान शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन और विद्यालयों की व्यवस्थाओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। इस अवसर पर शालाओं में नियमित प्रार्थना सभा शेड्यूल का पालन करने, 30 सितंबर तक निर्धारित पाठ्यक्रम की पूर्णता सुनिश्चित करने तथा बच्चों में गणितीय कौशल विकसित करने हेतु 20 से 25 तक पहाड़ा पठन अभ्यास कराने पर विशेष रूप से फोकस किया गया। इसके साथ ही मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के सुचारू संचालन, स्कूलों के जर्जर भवनों की अद्यतन जानकारी भेजने और मॉडल बालिका शौचालय निर्माण की पूर्णता पर गहन चर्चा हुई। बैठक में शिक्षकों के लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु भी आवश्यक चर्चा की गई।समीक्षा के दौरान डिजिटल मॉनिटरिंग को गति देते हुए ‘लइका चीन्हारी ऐप’ पर शाला त्यागी, अप्रवेशी एवं दिव्यांग बच्चों की जानकारी शत-प्रतिशत अद्यतन करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित न रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने कहा कि इस तरह के दीपावली मिलन आयोजनों से आपसी संवाद में सहजता आती है और सभी संस्था प्रमुखों को एक परिवार व टीम वर्क के रूप में कार्य करने की नई ऊर्जा व प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर, प्रधान पाठकगण नरसिंह दास मानिकपुरी, लक्ष्मण लहरी, अरविंद वैष्णव, तारावती बंजारे, दिगम्बर बरीहा, सी.एल. एनेश्वरी, लायक सिंह डहरिया, सीमा राठौर, तारकेश्वर डडसेना, पुनेश्वर साहू, हेमा बंजारे, भूषण जलक्षत्रि, सौरभ साहू सहित शाला विकास समिति के सदस्यगण, सरपंच प्रतिनिधि बिशन लहरी, सनत कुमार साहू, कोमल नारायण साहू, सीताराम साहू, जितेंद्र साहू एवं सुशील कुमार लहरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    पुलिस की तत्परता से बची एक अनमोल जान-दरवाजा बंद कर आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को सुरक्षित निकाला

    November 13, 2026

    आध्यात्मिक उल्लास के साथ मना दीपावली मिलन समारोह-बुराइयों को त्यागकर अंतरात्मा में ज्ञान व सद्गुणों के दीप जलाने का दिया संदेश

    November 13, 2026

    कम पैदावार के बावजूद किसानों को मिलेगा पूरा हक-प्रति एकड़ 13,839 रुपये तक बोनस देगी साय सरकार-किसान मोर्चा ने जताया आभार

    November 13, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पुलिस की तत्परता से बची एक अनमोल जान-दरवाजा बंद कर आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को सुरक्षित निकाला

    Vinod GuptaNovember 13, 202620 Views

    पुलिस की तत्परता से बची एक अनमोल जान-दरवाजा बंद कर आत्महत्या का प्रयास कर रहे…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • पुलिस की तत्परता से बची एक अनमोल जान-दरवाजा बंद कर आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को सुरक्षित निकाला
    • आध्यात्मिक उल्लास के साथ मना दीपावली मिलन समारोह-बुराइयों को त्यागकर अंतरात्मा में ज्ञान व सद्गुणों के दीप जलाने का दिया संदेश
    • शैक्षणिक योजनाओं की गहन समीक्षा के साथ उत्साह पूर्वक मना दीपावली मिलन समारोह-‘लइका चीन्हारी ऐप’ पर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट करने के निर्देश
    • कम पैदावार के बावजूद किसानों को मिलेगा पूरा हक-प्रति एकड़ 13,839 रुपये तक बोनस देगी साय सरकार-किसान मोर्चा ने जताया आभार
    • वोट बचाओ देश बचाओ अभियान-कांग्रेस का विशाल जन चौपाल-संवाद कार्यक्रम-पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.