चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात
आरंग। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के आरंग ब्लॉक के अंतर्गत चित्रोत्पला नदी के तट पर स्थित ग्राम पंचायत पन्धी में ग्रामीणों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहाँ लगभग 50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू रहे, जिनकी उपस्थिति में ग्राम विकास और जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़े इन महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने ग्राम के सर्वांगीण विकास, आधारभूत संरचनाओं के विस्तार और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के महत्व पर विशेष जोर दिया। अनुमान है कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होगी और ग्रामीण नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर गाँव के विकास के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता दोहराई।इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जनपद उपाध्यक्ष रिंकू रविन्द्र चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तारणी चंद्राकर, सभापति कृषि जनपद पंचायत अभनपुर विवेक तिवारी, मंडल अध्यक्ष तोषण साहू, जनपद सदस्य कृष्णकुमार साहू और सरपंच जितेन्दी साहू शामिल रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, पंचगण, क्षेत्र के समस्त सम्मानित ग्रामवासी और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



