अपहृत बच्चे की सकुशल वापसी पर प्रसन्न कालोनीवासियों ने थाना प्रभारी का किया आभार व्यक्त-बोले—पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
आरंग।कल 16 अक्टूबर को आरंग की बालाजीपुरम कॉलोनी के पास हुई एक सनसनीखेज घटना में 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा और बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस तत्परता और मुस्तैदी की हर तरफ सराहना हो रही है।घटना के अगले ही दिन यानी आज 17 अक्टूबर 2026 को बालाजीपुरम कॉलोनी के समस्त पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने थाना प्रभारी नरेश साहू से मुलाकात की। उन्होंने बच्चे की सकुशल वापसी और अपराधियों पर तुरंत शिकंजा कसकर किसी बड़ी एवं गंभीर घटना को टालने के लिए पुलिस प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर बालाजीपुरम कॉलोनी के अध्यक्ष पिंटू कुर्रे, उपाध्यक्ष सतीश भूतड़ा, सचिव भरत चंद्राकर, सलाहकार संतोष हरदाहे, पूर्व अध्यक्ष जनक साहू, लोचन साहू, इंद्र साहू, गोपी गायकवाड़, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रमेश तिवारी और ओम गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



