Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात

    October 17, 2026

    आरंग की देशी-विदेशी शराब दुकानों में ओवररेटिंग का आरोप-ग्राहकों से प्रति पाव 10 से 20 रुपये अधिक वसूली की शिकायत

    October 17, 2026

    विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि एवं दशहरा पर्व-छोटे बच्चों ने किया रावण वध का जीवंत मंचन

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सशिमं हाई स्कूल में हवन-पूजन एवं नवकन्या भोज के साथ संपन्न हुई मातृगोष्ठी-बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा
    Blog

    सशिमं हाई स्कूल में हवन-पूजन एवं नवकन्या भोज के साथ संपन्न हुई मातृगोष्ठी-बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 16, 202628 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सशिमं हाई स्कूल में हवन-पूजन एवं नवकन्या भोज के साथ संपन्न हुई मातृगोष्ठी-बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा

    आरंग।सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग में दिनांक 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को हवन-पूजन, नवकन्या भोज एवं द्वितीय मातृगोष्ठी का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे गायत्री हवन-पूजन के साथ हुआ, जो दोपहर 12:30 बजे तक चला। इस धार्मिक अनुष्ठान में कक्षा अरुण एवं उदय के भैया-बहनों सहित उनके पालकगण शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एवं डॉ. हेडगेवार बाल कल्याण समिति आरंग के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी की सहभागिता से विधिवत हवन-पूजन संपन्न हुआ।हवन-पूजन के पश्चात नवकन्या भोज का आयोजन किया गया। इसमें कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में माताओं का विशेष सहयोग रहा।इसके पश्चात द्वितीय मातृगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ माँ सरस्वती, ॐ एवं भारत माता के छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मातृगोष्ठी में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, स्वास्थ्य, अनुशासन, संस्कार एवं नैतिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की गई। गोष्ठी के अंतिम चरण में उपस्थित माताओं से सुझाव प्राप्त किए गए तथा बच्चों की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त आचार्य-दीदी एवं भैया-बहनों का सराहनीय योगदान रहा। इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्कारों के साथ-साथ बच्चों के शैक्षणिक, नैतिक एवं सर्वांगीण विकास में माताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात

    October 17, 2026

    आरंग की देशी-विदेशी शराब दुकानों में ओवररेटिंग का आरोप-ग्राहकों से प्रति पाव 10 से 20 रुपये अधिक वसूली की शिकायत

    October 17, 2026

    विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि एवं दशहरा पर्व-छोटे बच्चों ने किया रावण वध का जीवंत मंचन

    October 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात

    Vinod GuptaOctober 17, 202649 Views

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात
    • आरंग की देशी-विदेशी शराब दुकानों में ओवररेटिंग का आरोप-ग्राहकों से प्रति पाव 10 से 20 रुपये अधिक वसूली की शिकायत
    • विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि एवं दशहरा पर्व-छोटे बच्चों ने किया रावण वध का जीवंत मंचन
    • आरंग में शांति और सौहार्द के साथ मनेगा दुर्गा विसर्जन व दशहरा पर्व-शांति समिति की बैठक में 20 अक्टूबर को दशहरा मनाने पर सहमति
    • ब्रेकिंग-आरंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या-सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.