Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बीजेपी आरंग मंडल द्वारा ‘कार्यकर्ता जनदर्शन’ कार्यक्रम आयोजित-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनी समस्याएं

    October 15, 2026

    नाग देवता के आशीर्वाद प्राप्त ग्राम डिघारी में भव्य महाआरती संपन्न-माँ कुष्मांडा की आराधना में डूबे श्रद्धालु

    October 15, 2026

    अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से बनाया फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट-आरंग के इस हॉस्पिटल के संचालक पर दर्ज हुआ एफआईआर

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आध्यात्मिक उल्लास-आरंग में ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा पांच चैतन्य देवियों की अलौकिक झांकी का शुभारंभ
    Blog

    आध्यात्मिक उल्लास-आरंग में ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा पांच चैतन्य देवियों की अलौकिक झांकी का शुभारंभ

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 15, 202649 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आध्यात्मिक उल्लास-आरंग में ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा पांच चैतन्य देवियों की अलौकिक झांकी का शुभारंभ

    आरंग।आरंग में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय, गुड़ियारी पारा आरंग में बुधवार, 14 अक्टूबर से पांच चैतन्य देवियों की भव्य झांकी का शुभारंभ हो गया है। इस पांच दिवसीय आयोजन का उद्घाटन छत्तीसगढ़ राज्य चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष और राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ध्रुव कुमार मिर्धा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता के. के. भारद्वाज, वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रशेखर साहू और पार्षद नरेन्द्र लोधी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, मां उमा देवी और मां काली के साक्षात चैतन्य स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यह पांच दिवसीय आयोजन आगामी 18 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक श्रद्धालु देवियों के दर्शन कर सकेंगे।इस अवसर पर संस्थान की लता बहन जी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि मां दुर्गा का आगमन जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश लेकर आता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इन चैतन्य देवियों के स्वरूपों से सीख लेकर हमें अपने आचरण में सहनशीलता, पवित्रता, निर्भीकता और करुणा जैसे दिव्य गुणों को अपनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली की मंगलकामना की।ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर पांचों देवियों के दर्शन करने तथा आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ उठाने की विनम्र अपील की गई है। नवरात्र के इस पावन पर्व पर आयोजित इस झांकी से पूरे आरंग क्षेत्र में भक्तिमय और सकारात्मक वातावरण बना हुआ है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बीजेपी आरंग मंडल द्वारा ‘कार्यकर्ता जनदर्शन’ कार्यक्रम आयोजित-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनी समस्याएं

    October 15, 2026

    नाग देवता के आशीर्वाद प्राप्त ग्राम डिघारी में भव्य महाआरती संपन्न-माँ कुष्मांडा की आराधना में डूबे श्रद्धालु

    October 15, 2026

    अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से बनाया फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट-आरंग के इस हॉस्पिटल के संचालक पर दर्ज हुआ एफआईआर

    October 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बीजेपी आरंग मंडल द्वारा ‘कार्यकर्ता जनदर्शन’ कार्यक्रम आयोजित-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनी समस्याएं

    Vinod GuptaOctober 15, 202617 Views

    बीजेपी आरंग मंडल द्वारा ‘कार्यकर्ता जनदर्शन’ कार्यक्रम आयोजित-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनी समस्याएं…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • बीजेपी आरंग मंडल द्वारा ‘कार्यकर्ता जनदर्शन’ कार्यक्रम आयोजित-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनी समस्याएं
    • नाग देवता के आशीर्वाद प्राप्त ग्राम डिघारी में भव्य महाआरती संपन्न-माँ कुष्मांडा की आराधना में डूबे श्रद्धालु
    • अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से बनाया फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट-आरंग के इस हॉस्पिटल के संचालक पर दर्ज हुआ एफआईआर
    • आरंग में आज सजेगी ‘अनुज नाइट’-पद्मश्री अनुज शर्मा बिखेरेंगे अपनी कला का जादू-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के आमंत्रण पर उमड़ेगी भीड़
    • आरंग में नवरात्रि पर भक्ति और उल्लास-स्वस्तिक मित्र मंडल द्वारा भव्य भंडारे का हुआ सफल आयोजन
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.