Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    टी 20 मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक-सुरक्षा, ट्रैफिक, आग व आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश

    October 9, 2026

    शानदार सफलता-आरंग रग्बी फुटबॉल क्लब के 5 खिलाड़ियों लहराया जीत का परचम

    October 9, 2026

    श्मशान घाट में असामाजिक तत्वों के जमावड़े से ग्रामीणों में आक्रोश-पुलिस कार्रवाई के बाद भी आरोपी फरार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सड़क हादसे में घायल बंदर की विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बचाई जान।कलेक्टर कार्यालय के पास घायल अवस्था में मिला बंदर, पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर किया उपचार
    Blog

    सड़क हादसे में घायल बंदर की विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बचाई जान।कलेक्टर कार्यालय के पास घायल अवस्था में मिला बंदर, पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर किया उपचार

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuOctober 9, 2026100 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सड़क हादसे में घायल बंदर की विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बचाई जान।कलेक्टर कार्यालय के पास घायल अवस्था में मिला बंदर, पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर किया उपचार

    महासमुंद। कलेक्टर कार्यालय के आसपास सड़क हादसे में एक बंदर घायल हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए बंदर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उसके उपचार की व्यवस्था की।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय के पास एक बंदर बाइक दुर्घटना में घायल हो गया था। घटनास्थल के आसपास कई अन्य बंदर भी बैठे हुए थे। इसकी सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के नगर संयोजक कान्हा प्रधान मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुमन सेंद्रे को फोन कर घटना की जानकारी दी।इसी दौरान वहां से गुजर रहे नगर पालिका के जेसीबी वाहन को रुकवाया गया। इसके बाद घायल बंदर को आसपास मौजूद बंदरों की भीड़ से सुरक्षित हटाया गया और सावधानीपूर्वक बोरी में रखकर वन विभाग कार्यालय ले जाया गया।

    घटना की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के जिला गौ रक्षा प्रमुख सुमन सेंद्रे भी वन विभाग कार्यालय पहुंचे। उन्होंने उपसंचालक पशु चिकित्सा केंद्र महासमुंद के पशु चिकित्सक डॉ. प्रमोद कोसरिया को फोन कर घायल बंदर के उपचार के लिए बुलाया। सूचना मिलने पर डॉ. कोसरिया मौके पर पहुंचे और घायल बंदर का उपचार किया।इस दौरान वन विभाग के कौशलेंद्र आदिल सहित अन्य कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। वहीं, विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ता अखिलेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया।घायल वन्यजीव की मदद के लिए कार्यकर्ताओं की इस पहल से मानवता और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश सामने आया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    टी 20 मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक-सुरक्षा, ट्रैफिक, आग व आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश

    October 9, 2026

    शानदार सफलता-आरंग रग्बी फुटबॉल क्लब के 5 खिलाड़ियों लहराया जीत का परचम

    October 9, 2026

    श्मशान घाट में असामाजिक तत्वों के जमावड़े से ग्रामीणों में आक्रोश-पुलिस कार्रवाई के बाद भी आरोपी फरार

    October 9, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    टी 20 मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक-सुरक्षा, ट्रैफिक, आग व आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश

    Vinod GuptaOctober 9, 202621 Views

    टी 20 मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक-सुरक्षा, ट्रैफिक, आग व आपदा…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • टी 20 मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक-सुरक्षा, ट्रैफिक, आग व आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश
    • शानदार सफलता-आरंग रग्बी फुटबॉल क्लब के 5 खिलाड़ियों लहराया जीत का परचम
    • श्मशान घाट में असामाजिक तत्वों के जमावड़े से ग्रामीणों में आक्रोश-पुलिस कार्रवाई के बाद भी आरोपी फरार
    • आरंग में कल होगा ‘कौशल विकास यात्रा-2026’ का भव्य समापन-AI लिटरेसी और आधुनिक शिक्षा पर रहेगा विशेष जोर
    • स्कूल का औचक निरीक्षण-जनपद सीईओ ने दिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश-परखी बच्चों की पठन-पाठन गुणवत्ता
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.