Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 13 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता-मुख्यमंत्री ने लगभग 1,100 युवाओं को सौंपे ऑफर लेटर

    October 8, 2026

    ब्रेकिंग्-आरंग के बीरबीरा गांव में सनसनीखेज वारदात-घर के अंदर बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या

    October 8, 2026

    जोरातराई में सजा पशु मेला, उन्नत पशुपालन का दिखा उत्साह…..

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 13 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता-मुख्यमंत्री ने लगभग 1,100 युवाओं को सौंपे ऑफर लेटर
    Blog

    राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 13 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता-मुख्यमंत्री ने लगभग 1,100 युवाओं को सौंपे ऑफर लेटर

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 8, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 13 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता-मुख्यमंत्री ने लगभग 1,100 युवाओं को सौंपे ऑफर लेटर

    रायपुर।8 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ना साय सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के मार्गदर्शन में युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराने के लिए आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आज उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 7 एवं 8 अक्टूबर को आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले में प्रदेशभर से 13 हजार से अधिक युवाओं ने सहभागिता की। इनमें से 5 हजार से अधिक अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ। समापन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से लगभग 1,100 चयनित युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए गए।मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के विकास की सबसे बड़ी ताकत है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी युवा अपनी योग्यता और क्षमता के बावजूद अवसर से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से शिक्षा से कौशल, कौशल से रोजगार और रोजगार से आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेला युवाओं और उद्योगों को सीधे जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। एक ही मंच पर बड़ी संख्या में कंपनियों और युवाओं की मौजूदगी से अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार तलाशने का अवसर मिला है। 5 हजार से अधिक युवाओं का अंतिम चयन इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही अवसर उपलब्ध कराने की है।
    13 हजार से अधिक युवाओं ने दिखाई भागीदारी
    राज्य स्तरीय रोजगार मेले में प्रदेश के सभी जिलों से युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दूरस्थ एवं आदिवासी अंचलों से भी बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में रायपुर पहुंचे। आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यताओं वाले युवाओं ने अपनी रुचि और कौशल के अनुरूप विभिन्न कंपनियों की चयन प्रक्रियाओं में हिस्सा लिया।
    95 से अधिक नियोक्ता संस्थान, करीब 50 स्टॉल
    रोजगार मेले में 95 से अधिक पंजीकृत नियोक्ता संस्थानों के साथ अन्य कंपनियों ने भी सहभागिता की। आयोजन स्थल पर करीब 50 स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, साक्षात्कार एवं चयन की प्रक्रिया संचालित की गई। विभिन्न औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्रों की कंपनियों ने युवाओं की योग्यता और कौशल के अनुसार उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।
    ई-रोजगार पोर्टल से पारदर्शी हुई चयन प्रक्रिया
    रोजगार मेले में अभ्यर्थियों के पंजीयन, आवेदन, उपस्थिति और चयन संबंधी प्रक्रियाओं को ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संचालित किया गया। इससे पूरी प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के साथ युवाओं तक रोजगार के अवसरों की पहुंच आसान हुई।
    कौशल प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ने पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का जोर
    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि केवल डिग्री या प्रमाण-पत्र पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि वर्तमान समय में उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कौशल विकास आवश्यक है। इसलिए सरकार तकनीकी शिक्षा, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग संस्थानों और कौशल विकास कार्यक्रमों को रोजगार से जोड़ने पर विशेष ध्यान दे रही है। रोजगार मेले में रोजगार विभाग, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), तकनीकी शिक्षा विभाग, पॉलिटेक्निक एवं इंजीनियरिंग महाविद्यालयों तथा छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण की सक्रिय सहभागिता रही।
    रोजगार मेले से आगे बढ़ा उद्योग और शिक्षा का समन्वय
    आयोजन के दौरान विभिन्न संस्थाओं के साथ सहयोग एवं समझौता ज्ञापन से संबंधित गतिविधियों तथा तकनीकी शिक्षा एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से जुड़ी पहलों को भी स्थान दिया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना और भविष्य के लिए रोजगार के नए अवसर विकसित करना है। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने आगे कहा कि उद्योगों की जरूरत और युवाओं के कौशल के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना समय की मांग है। सरकार इसी दिशा में शिक्षा, कौशल और रोजगार के बीच मजबूत कड़ी तैयार कर रही है।
    चयनित युवाओं के चेहरों पर दिखी खुशी
    रोजगार मेले में अंतिम रूप से चयनित युवाओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया। अलग-अलग जिलों से आए युवाओं ने इस आयोजन को कंपनियों से सीधे जुड़ने और रोजगार प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि एक युवा को रोजगार मिलना केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे परिवार के भविष्य को मजबूत करने वाला कदम है। सरकार का प्रयास है कि आने वाले समय में ऐसे रोजगार मेलों का विस्तार किया जाए और अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ा जाए।
    युवा शक्ति को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का संकल्प
    साय सरकार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। आने वाले समय में भी राज्य एवं जिला स्तर पर रोजगार मेलों और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं कीके हाथों में हुनर और उनके सपनों को पंख देना ही सरकार की प्राथमिकता है। रोजगार के अवसरों का विस्तार कर युवा शक्ति को प्रदेश के विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा संकल्प है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ब्रेकिंग्-आरंग के बीरबीरा गांव में सनसनीखेज वारदात-घर के अंदर बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या

    October 8, 2026

    जोरातराई में सजा पशु मेला, उन्नत पशुपालन का दिखा उत्साह…..

    October 8, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस-खमतराई हाई स्कूल में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित-नेत्र सुरक्षा के संबंध में विस्तार पूर्वक दी गई जानकारी

    October 8, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 13 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता-मुख्यमंत्री ने लगभग 1,100 युवाओं को सौंपे ऑफर लेटर

    Vinod GuptaOctober 8, 20261 Views

    राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 13 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता-मुख्यमंत्री ने लगभग 1,100…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 13 हजार से अधिक युवाओं की सहभागिता-मुख्यमंत्री ने लगभग 1,100 युवाओं को सौंपे ऑफर लेटर
    • ब्रेकिंग्-आरंग के बीरबीरा गांव में सनसनीखेज वारदात-घर के अंदर बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या
    • जोरातराई में सजा पशु मेला, उन्नत पशुपालन का दिखा उत्साह…..
    • विश्व दृष्टि दिवस-खमतराई हाई स्कूल में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित-नेत्र सुरक्षा के संबंध में विस्तार पूर्वक दी गई जानकारी
    • सेवा संकल्प अभियान-आरंग में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, जन-जन तक पहुँचाया गया जन सेवा का संदेश
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.