स्थानीय प्रशासन की कार्यवाही-रेत और मुरम के अवैध परिवहन में लगे 04 हाइवा जप्त
आरंग। रेत और मुरम के अवैध परिवहन में 04 हाइवा को जप्त करने की कार्यवाही स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई है। SDM अभिलाषा पैकरा ने आरंग मंदिर हसौद के बीच रेत एवं मुरूम परिवहन करते हुए 4 हाइवा को रोक कर आवश्यक कागजात की जाँच की तो उक्त वाहन चालको के पास कोई पीट पास नही मिला।अवैध रेत और मुरम परिवहन में चारो हाइवा को जप्त कर थाना मंदिरहसौद सुपुर्द कर दिया गया है।
विनोद गुप्ता-आरंग



