मिनी माता स्मृति भवन का काम शुरू नही होने के शिकायत के बाद सीएमओ ने दिया स्पष्टीकरण..
आरंग। सुशासन तिहार के अंतर्गत आरंग में 08 मई को हुए समाधान शिविर में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के कड़े निर्देश के बाद भी मिनी माता स्मृति भवन काम शुरू नही होने की शिकायत अध्यक्ष डॉ संदीप जैन द्वारा कलेक्टर को किये जाने के बाद सीएमओ ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से स्पष्टीकरण जारी किया है।उन्होंने विज्ञप्ति में बताया कि मंत्री जी के निर्देश पश्चात से ही कार्य प्रारंभ है तथा वर्तमान में भी कार्य प्रगति पर है।इस संदर्भ में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि मिनी माता स्मृति भवन में बंद पड़े काम को शुरू करने को लेकर 27 मई को मेरे द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद उक्त कार्य को आरम्भ किया गया है।
विनोद गुप्ता-आरंग



