आरंग में यहाँ 24 मार्च से 02 दिवसीय सद्गुरु कबीर सत्संग समारोह का आयोजन-इनका मिलेगा सानिध्य….

आरंग। धर्म नगरी आरंग में परम पूज्य संत धर्मेन्द्र साहेब जी के पावन सानिध्य में दो दिवसीय कबीर सत्संग समारोह का आयोजन 24 एवं 25 मार्च 2026 को सतनाम भवन, कर्मा चौक, आरंग में आयोजित किया गया है।आयोजक समिति ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 24 एवं 25 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक तथा दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक सत्संग का आयोजन होगा। समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि।इस शुभ अवसर पर आप सभी ईष्ट मित्रों एवं सपरिवार सहित पधारकर सत्संग श्रवण का पूण्य लाभ प्राप्त करें।कार्यक्रम सतनाम भवन, कर्मा चौक, आरंग में सम्पन्न होगा।
विनोद गुप्ता-आरंग


