SCB मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हादसा, आग से 10 मरीजों की मौत

कटक (ओडिशा)।
ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में रविवार देर रात करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई। आग अस्पताल की पहली मंजिल पर बने ट्रॉमा केयर आईसीयू में लगी थी।
घटना के दौरान कई मरीजों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे तीन मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के दौरान अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी भी झुलस गए।
घटना की सूचना मिलते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री Mohan Charan Majhi अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।
बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी, उस समय आईसीयू में करीब 23 मरीज भर्ती थे। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले की हाई लेवल जांच के आदेश भी दे दिए हैं।
