Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित

    October 11, 2026

    रचनात्मक लेखन व दीवार पत्रिका कार्यशाला में शिक्षकों ने साझा किए नवाचार-बच्चों की भाषाई दक्षता निखारने पर हुआ मंथन

    October 11, 2026

    आज से शुरू हो रहा है ‘आरंग गरबा नाइट्स’-छात्रसंघ गणेश उत्सव परिवार कर रहा है ये आयोजन

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष पहल-बांटे गए 10 हजार दीये और 1 हजार फलदार पौधे-घर घर प्रज्ज्वलित होगा ‘आशीर्वाद का दीया’…
    Blog

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष पहल-बांटे गए 10 हजार दीये और 1 हजार फलदार पौधे-घर घर प्रज्ज्वलित होगा ‘आशीर्वाद का दीया’…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 8, 202637 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष पहल-बांटे गए 10 हजार दीये और 1 हजार फलदार पौधे-घर घर प्रज्ज्वलित होगा ‘आशीर्वाद का दीया’…

    आरंग।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सहकारी नेता एवं प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज के जन्मदिन तथा शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को राजधानी में भव्य सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
    इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण, सुशासन एवं राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष पहल की गई। अतिथियों द्वारा प्रत्येक घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित करने के लिए 10 हजार दीयों का वितरण किया गया। साथ ही 75 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 1,000 फलदार पौधों का वितरण भी हुआ।कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक अनुज शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीराम गर्ग, सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवकर साहेब, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी, जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर व श्याम नारंग, सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, राजभाषा आयोग अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, श्रम कल्याण मंडल उपाध्यक्ष किशोर महानंद, पादप बोर्ड उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, आरडीए अध्यक्ष नंदकुमार साहू, उपाध्यक्ष जे. पी. शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. विमल चोपड़ा, महिला मोर्चा प्रभारी सुभाष तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल तथा उपाध्यक्ष संदीप यदु सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, वहीं पौधा वितरण पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर “आशीर्वाद का दीया” जलाने का अभियान जन-जन के स्नेह और शुभकामनाओं की सुंदर अभिव्यक्ति है।वरिष्ठ नेता अशोक बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, इसलिए उनके जन्मदिवस पर प्रत्येक घर में आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित कर जन-कल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाया जाए।कार्यक्रम में प्रान्त सहकार्यवाह गोपाल यादव, सुरेंद्र पाटनी, मो. अकबर, अरविंद ठाकुर, संतोष शुक्ला, संजय ढीढी, राजीव चक्रवर्ती, मुकेश शर्मा, ओंकार बैस, कृष्णकुमार भारद्वाज, राजेश अग्रवाल, राजा अभिषेक तंबोली, सुभाष अग्रवाल, दीपक बैस, व्यासनारायण साहू, दयालु गाड़ा, अनिल अग्रवाल, राजेश साहू, योगेश साहू, शांतनु सिन्हा, नारायण यादव, विजय गोयल, टीकाराम साहू, परदेसी साहू, प्रवीण बजाज, सुनील पिल्लई, अखिलेश कश्यप, नवल साहू, हितेश मंडई, किशन साहू, किशन शर्मा, हेमंत तारक, शिवनारायण बघेल, दिलीप अग्रवाल, राजा राय, वरुण राठी, जनपद अध्यक्ष फिंगेश्वर इंद्राणी नेहरू साहू, आकाश बजाज, अनूप बजाज सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षक, मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सामाजिक सरोकारों के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित

    October 11, 2026

    रचनात्मक लेखन व दीवार पत्रिका कार्यशाला में शिक्षकों ने साझा किए नवाचार-बच्चों की भाषाई दक्षता निखारने पर हुआ मंथन

    October 11, 2026

    आज से शुरू हो रहा है ‘आरंग गरबा नाइट्स’-छात्रसंघ गणेश उत्सव परिवार कर रहा है ये आयोजन

    October 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित

    Vinod GuptaOctober 11, 202617 Views

    शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित आरंग। आज…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सत्ती मंदिर में 110 मनोकामना ज्योतियां प्रज्ज्वलित
    • रचनात्मक लेखन व दीवार पत्रिका कार्यशाला में शिक्षकों ने साझा किए नवाचार-बच्चों की भाषाई दक्षता निखारने पर हुआ मंथन
    • आज से शुरू हो रहा है ‘आरंग गरबा नाइट्स’-छात्रसंघ गणेश उत्सव परिवार कर रहा है ये आयोजन
    • अग्रसेन योगासन शाखा में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन की जयंती-वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर डाला प्रकाश
    • 05 वर्षों की ऐतिहासिक पदयात्रा पूर्ण कर छत्तीसगढ़ लौटे सौरभ देवांगन का गृह ग्राम में होगा भव्य नागरिक अभिनंदन
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.