Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष पहल-बांटे गए 10 हजार दीये और 1 हजार फलदार पौधे-घर घर प्रज्ज्वलित होगा ‘आशीर्वाद का दीया’…

    September 8, 2026

    ब्रह्माकुमारी बहनों ने स्कूलों में चलाया नशामुक्ति अभियान-विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    September 8, 2026

    करोड़ों के विकास कार्यों की फाइलें लंबित,भुगतान के लिए भी काट रहे चक्कर।सरपंच संघ की बैठक में अधिकारियों के समक्ष रखी समस्याएं, जल्द निराकरण का मिला आश्वासन

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»ब्रह्माकुमारी बहनों ने स्कूलों में चलाया नशामुक्ति अभियान-विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
    Blog

    ब्रह्माकुमारी बहनों ने स्कूलों में चलाया नशामुक्ति अभियान-विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 8, 20267 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ब्रह्माकुमारी बहनों ने स्कूलों में चलाया नशामुक्ति अभियान-विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    आरंग।नशामुक्त भारत के निर्माण और युवा पीढ़ी को व्यसनों के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सोमवार को नगर के विभिन्न विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारी बहनों के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान’ के तहत राधा कृष्णा हाई स्कूल, भागीरथी स्कूल और सदर रोड स्कूल में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि पूरे परिवार व सामाजिक ताने-बाने को भी प्रभावित करता है। कम उम्र में नशे की लत लगने से शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने मित्रों, परिजनों और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया।सत्र के दौरान विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के तौर-तरीके बताए गए। इसके उपरांत ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में सही समय पर जागरूकता पैदा करना नशामुक्त समाज के निर्माण में एक सार्थक कदम है। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में इस अभियान को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष पहल-बांटे गए 10 हजार दीये और 1 हजार फलदार पौधे-घर घर प्रज्ज्वलित होगा ‘आशीर्वाद का दीया’…

    September 8, 2026

    करोड़ों के विकास कार्यों की फाइलें लंबित,भुगतान के लिए भी काट रहे चक्कर।सरपंच संघ की बैठक में अधिकारियों के समक्ष रखी समस्याएं, जल्द निराकरण का मिला आश्वासन

    September 7, 2026

    इतवारी महोत्सव में “दूज के चंदा” ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी लोक कला का जादू, दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

    September 7, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष पहल-बांटे गए 10 हजार दीये और 1 हजार फलदार पौधे-घर घर प्रज्ज्वलित होगा ‘आशीर्वाद का दीया’…

    Vinod GuptaSeptember 8, 20263 Views

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष पहल-बांटे गए 10 हजार दीये और 1 हजार फलदार…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.