Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान के तहत तुमगांव में सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

    September 24, 2026

    सेवा, श्रद्धा और प्रसाद का संगम बना भंडारा-श्री विघ्नहर्ता परिवार ने कराया भंडारा प्रसादी

    September 24, 2026

    संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-139 के तहत मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार ने मृतक नीरज लोधी के परिजनों से की मुलाकात-हत्या के विरोध में आरंग थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
    Blog

    पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार ने मृतक नीरज लोधी के परिजनों से की मुलाकात-हत्या के विरोध में आरंग थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 7, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार ने मृतक नीरज लोधी के परिजनों से की मुलाकात-हत्या के विरोध में आरंग थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    आरंग।आरंग के साहू पारा में होली के दिन हुई 18 वर्षीय नीरज लोधी की निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक की लहर पैदा कर दी है। इस हृदय विदारक घटना के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर तीखे सवाल खड़े किए।डॉ. डहरिया ने मृतक नीरज लोधी के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की। अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मां-बाप ने अपना इकलौता चिराग खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और आश्वासन दिया कि वे न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं और हर संभव मदद करेंगे।
    थाना प्रभारी को ज्ञापन-नृशंस हत्या के विरोध में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

    Oplus_131074

    परिजनों से मुलाकात करने से पूर्व, डॉ. डहरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरंग थाना पहुंचकर प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। नवीन विश्राम गृह से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में पैदल मार्च कर नारेबाजी करते हुए आरंग थाना पहुंचे।थाना प्रभारी को सौंपे ज्ञापन में होली के दिन हुई इस नृशंस हत्या के विरोध में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। पूर्व मंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि “आरंग क्षेत्र में अवैध गांजा, सिलोशन और शराब का कारोबार चरम पर है। गली-मोहल्लों में नशा बिक रहा है, जिसकी गिरफ्त में अब स्कूली बच्चे भी आ रहे हैं। यह सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा प्रमाण है।”भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए डॉ. डहरिया ने गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि सरकार की शासकीय मशीनरी पूरी तरह से ठप हो चुकी है और प्रशासन का ध्यान जनता की सुरक्षा पर नहीं है।डॉ. डहरिया ने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार स्कूल बंद कर रही है, तो दूसरी तरफ युवाओं को नशे के दलदल में धकेला जा रहा है। नीरज की हत्या जिस तरह से लोहे के कड़े और चाकू से गोदकर की गई, उसे उन्होंने क्षेत्र की पहली और सबसे हृदय विदारक घटना बताया।पूर्व मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि आरंग क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर तत्काल लगाम नहीं लगाई गई और कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आरंग थाने का उग्र घेराव किया जाएगा।

    उक्त कार्यक्रम में कोमल साहू,(ब्लॉक अध्यक्ष आरंग ग्रामीण) खिलावन निषाद(ब्लॉक अध्यक्ष आरंग शहर) ओम प्रकाश यादव (ब्लॉक अध्यक्ष चंदखुरी) मंगल मूर्ति अग्रवाल, पार्षद समीर गोरी,ईश्वर पटेल,दीक्षा सूरज सोनकर, शोभा साहू, सत्येंद्र चेलक,राकेश जयसवाल, पिंटू निर्मलकर,राम मोहन लोधी, सजल चंद्राकर,केके चंद्राकर, गोपाल चतुर्वेदी,हीरावन साहू, शरद जीतू गुप्ता, विजेंद्र लोधी, चंद्रकला साहू ,कुलदीप लोधी, शेखर लोधी,तुलसी पटेल, शुभांशु साहू,कन्हैया साहनी, पुरुषोत्तम धीवर,मनीष चंद्राकर, आलोक शुक्ला,सागर जोशी, सदाराम जलछत्री,आचू देवांगन, दिलीप चंद्राकर, भारती देवांगन, मंजू चंद्राकर,राजेश्वरी साहू,रानू सेन,हेमा जलछत्री,सलमा बेगम, आलोक चंद्राकर,प्रवीण सिंह, सलमान खान,मुकेश लोधी, राहुल कुर्रे,मोहन साहनी, चमन कोसले,शुभम देवांगन,गणेश बांधे एवं कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत तुमगांव में सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

    September 24, 2026

    सेवा, श्रद्धा और प्रसाद का संगम बना भंडारा-श्री विघ्नहर्ता परिवार ने कराया भंडारा प्रसादी

    September 24, 2026

    संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-139 के तहत मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

    September 24, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सेवा संकल्प अभियान के तहत तुमगांव में सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

    Rekhraaz SahuSeptember 24, 20263 Views

    सेवा संकल्प अभियान के तहत तुमगांव में सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति को…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.