संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-139 के तहत मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन कार्यक्रम का आयोजन
आरंग। जिला रायपुर स्थित ट्रेनिंग नोड में ‘संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-139’ का आयोजन लखौली में किया जा रहा है। इसी सिलसिले में आगामी 25 सितम्बर 2026, दिन शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे से एक विशेष ‘मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहब होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल एस. वेलमुरुगन (कमान अधिकारी, 27 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी, रायपुर) करेंगे।इसके अतिरिक्त, गरिमामयी उपस्थिति के रूप में कर्नल सुभाष महतो (प्रशासनिक अधिकारी, 27 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी, रायपुर) और कैप्टन दुष्यंत कुमार ध्रुवा (एसोसिएट एनसीसी अधिकारी, 27 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी, रायपुर) भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।इस कार्यक्रम का आयोजन 27 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी, रायपुर के समस्त छात्र सैनिक एवं स्टाफ द्वारा प्रेषित किया गया है, जिसका उद्देश्य शिविर में हिस्सा ले रहे युवाओं का मनोबल बढ़ाना और उनका मार्गदर्शन करना है।
विनोद गुप्ता-आरंग



