राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस-स्वयंसेवकों ने लिया समाज सेवा का संकल्प
आरंग।बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय, आरंग, जिला रायपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अभया रा. जोगलेकर ने राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण करके किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अविनाश लाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और व्यक्तित्व निर्माण में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र घृतलहरे ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, आरंग की नियमित गतिविधियों और विशेष शिविर के बारे में जानकारी साझा की। इस अवसर पर अतिथियों ने नवप्रवेशित स्वयंसेवकों को बैज लगाकर राष्ट्रीय सेवा योजना में प्रवेश दिलाया। सभी स्वयंसेवकों ने समाज सेवा का संकल्प लिया।कार्यक्रम में डॉ. अंशुमाला चंदनगर, प्रो. मनोहर मार्कंडेय, प्रो. भावना पुरबिया, प्रो. विभा सतपथी, क्रीड़ा अधिकारी रीना ध्रुव सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



