सेवा, श्रद्धा और प्रसाद का संगम बना भंडारा-श्री विघ्नहर्ता परिवार ने कराया भंडारा प्रसादी
आरंग। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर श्री विघ्नहर्ता परिवार गणेशोत्सव समिति, नेताजी चौक, धर्मनगरी आरंग द्वारा आज श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने प्रसादी ग्रहण कर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।
समिति द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात भगवान श्री गणेश जी को भोग अर्पित किया गया और इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान समिति के सदस्यों ने सेवा भाव के साथ व्यवस्था संभाली और आने वाले श्रद्धालुओं का आत्मीयता से स्वागत किया।समिति ने कहा कि गणेशोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा, संस्कार और समाज को जोड़ने का अवसर है। इसी भावना के साथ समिति द्वारा इस वर्ष “10 दिवस–10 सेवा कार्य” का संकल्प लेकर शिक्षा सहयोग, गौ सेवा एवं संरक्षण, अस्पताल सेवा, रक्तदान, दिव्यांग सहायता, वृक्षारोपण सहित विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं।श्री विघ्नहर्ता परिवार का उद्देश्य है कि गणपति उत्सव के माध्यम से सेवा की भावना प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे और समाज में सहयोग एवं संवेदना का भाव मजबूत हो।
विनोद गुप्ता-आरंग



