Blog

ब्रेकिंग्-आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई-अवैध रूप से डीजल परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार

ब्रेकिंग्-आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई:-अवैध रूप से डीजल परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार

आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने अवैध ज्वलनशील पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को गश्त के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक युवक को भारी मात्रा में अवैध डीजल के साथ गिरफ्तार किया है।
ये है पूरा मामला…
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल के जरिए भारी मात्रा में डीजल ले जाने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने परमानंद रात्रे (पिता किशनलाल रात्रे, उम्र 27 वर्ष, निवासी सेरहा पारा भैंसा, खरोरा) को पकड़ा।जब्ती और कानूनी कार्रवाई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 240 लीटर ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 22,320 रुपये बताई जा रही है। आरोपी बिना किसी वैध दस्तावेज के मोटरसाइकिल पर डीजल का अवैध परिवहन कर रहा था। आरोपी का यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 287 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम (EC Act) की धारा 3 और 7 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है।पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में न्यायालय पेश किया है। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध परिवहन और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button