Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष पहल-बांटे गए 10 हजार दीये और 1 हजार फलदार पौधे-घर घर प्रज्ज्वलित होगा ‘आशीर्वाद का दीया’…

    September 8, 2026

    ब्रह्माकुमारी बहनों ने स्कूलों में चलाया नशामुक्ति अभियान-विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    September 8, 2026

    करोड़ों के विकास कार्यों की फाइलें लंबित,भुगतान के लिए भी काट रहे चक्कर।सरपंच संघ की बैठक में अधिकारियों के समक्ष रखी समस्याएं, जल्द निराकरण का मिला आश्वासन

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हुआ रुद्राभिषेक व हवन-पूजन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हुई शामिल
    Blog

    विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हुआ रुद्राभिषेक व हवन-पूजन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हुई शामिल

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuSeptember 29, 20252 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हुआ रुद्राभिषेक व हवन-पूजन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हुई शामिल


    महासमुंद। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर विधायक कार्यालय के पीछे विशाल मेगा मार्ट परिसर में पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक व पूजन हुआ। कार्यक्रम में सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण भी बधाई देने पहुंचे। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल हुए। उपस्थित अतिथियों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक ने भी सभी का अभिनंदन स्वीकार करते हुए धन्यवाद दिया। रुद्राभिषेक के बाद प्रसाद वितरण व भोजन के साथ अतिथियों को रुद्राक्ष वितरण भी किया गया।


    बता दें कि इस वर्ष भी अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक व हवन पूजन का आयोजन किया था। सुबह 11 बजे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आगमन विधायक कार्यालय में हुआ। पहले से उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। फूल मालाओं के साथ सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात वे पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक व हवन पूजन में परिवार सहित शामिल हुए। मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का आगमन हुआ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित सभी नेताओं ने उनका स्वागत किया। डॉ रमन सिंह रुद्राभिषेक में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा श्रावण मास में एक माह का रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन आयोजित की जाती है। साथ ही अन्य अवसरों पर भी आयोजन किया जाता है, जिससे क्षेत्रवासियों को रुद्राभिषेक में शामिल होने का पुण्यलाभ प्राप्त होता है। आगे कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास कार्य को सतत आगे बढ़ा रही है। इस विकास कार्य में महासमुंद विधानसभा भी योगेश्वर राजू सिन्हा के नेतृत्व आगे बढ़ रही है।


    इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए महतारी वंदन योजना संचालित कर रही है। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी क्षेत्र की महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर इस सीजन क्षेत्र में होने वाली शादियों में बेटियों को शादी का जोड़ा देने का वादा किया है, जिसकी शुरुआत उन्होंने आज की है। यह काफी अच्छा पहल है, इससे बेटियों का सम्मान बढ़ रहा है।


    शाम तक पहुंचते रहे बधाई देने लोग
    विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को देर शाम तक बधाई देने के लिए लोग पहुंचते रहें। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वें सभी का स्नेह और आशीर्वाद पाकर काफी प्रफुल्लित हैं। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद देने और रुद्राभिषेक एवं पूजन में शामिल होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि महादेव की कृपा एवं आप सभी के आशीर्वाद से मैं आज आपके क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहा हूं। हमारी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ मैं अन्य विकास कार्यों के लिए भी सदा तत्पर हूं। अपनी पूरी क्षमता के साथ आप सभी की सेवा में लगा हुआ हूं। इसमें आप सभी का भी भरपूर सहयोग एवं आशीर्वाद मिलता है। इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं। हम सब मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ के साथ विकसित महासमुंद की गाथा भी लिखेंगे।


    यह रहे उपस्थित
    इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कृषि एवं बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्रजीत सिंह गोल्डी, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक रामलाल चौहान, त्रिलोचन पटेल, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, अल्का चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, वरिष्ठ नेतागण निरंजना शर्मा, प्रकाश शर्मा, संदीप दीवान, संदीप घोष, बंटी शर्मा, हरवंश सिंह, मोनिका साहू, माधव राव टांकसाले, सतपाल सिंह पाली, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, दिग्विजय साहू, डिम्पल ध्रुव, डिगेश्वरी चंद्राकर, रमेश साहू, मुन्ना साहू, प्रशांत श्रीवास्तव, अग्रज शर्मा, अनिता रावटे, अरुणा शुक्ला, शम्मी सलूजा, सुनिल पटेल, हितेश चंद्राकर, कौशल्या बंसल, मोती साहू, स्मिता चंद्राकर, मीना वर्मा, मनीष शर्मा, मनीष बंसल, अजय चोपड़ा, रेखा बेहरा, हफीज कुरैशी, मंगेश टांकसाले, अरविंद प्रहरे, नंदू जलक्षत्री, संतोष राजू साहू, श्याम साकरकर, माखन सिन्हा, आनंद गिरी, गोविंद ठाकुर, नितिन जैन, हनीश बग्गा, राहुल चंद्राकर, विनोद रात्रे, पप्पू पटेल, शुभ्रा शर्मा, दिनेश रूपरेला, माखन पटेल, पीयूष साहू, पप्पू ठाकुर, चंद्रशेखर बेलदार, सुनैना ठाकुर, सोनाधर सोनवानी, राजेंद्र चंद्राकर, भारती चंद्राकर, सीता डोंडेकर, कल्पना सूर्यवंशी, जरीना हफीज कुरैशी, रामेश्वर पांडे, आनंद साहू, धनेश्वरी सोनवानी, शरद राव, रामेश्वर पटवा, दिनेश रूपरेला, भगवती करकसे, मधु यादव, नईम खान, अमित साहू, सुमित जैन, अमन वर्मा, आकाश पांडे, अभिषेक पांडे, जतिन रूपरेला, गुड्डा सिन्हा, भैरव भविष्य सहित अन्य उपस्थित थें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष पहल-बांटे गए 10 हजार दीये और 1 हजार फलदार पौधे-घर घर प्रज्ज्वलित होगा ‘आशीर्वाद का दीया’…

    September 8, 2026

    ब्रह्माकुमारी बहनों ने स्कूलों में चलाया नशामुक्ति अभियान-विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    September 8, 2026

    करोड़ों के विकास कार्यों की फाइलें लंबित,भुगतान के लिए भी काट रहे चक्कर।सरपंच संघ की बैठक में अधिकारियों के समक्ष रखी समस्याएं, जल्द निराकरण का मिला आश्वासन

    September 7, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष पहल-बांटे गए 10 हजार दीये और 1 हजार फलदार पौधे-घर घर प्रज्ज्वलित होगा ‘आशीर्वाद का दीया’…

    Vinod GuptaSeptember 8, 20265 Views

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष पहल-बांटे गए 10 हजार दीये और 1 हजार फलदार…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.