Blog

SUNDAY ON CYCLING-आरंग में 27 जुलाई को स्वास्थ जीवन शैली का संदेश देने विधायक गुरु खुशवंत के नेतृत्व में निकलेगी साइकिल रैली-देखिये रूट चार्ट…

SUNDAY ON CYCLING-आरंग में 27 जुलाई को स्वास्थ जीवन शैली का संदेश देने विधायक गुरु खुशवंत के नेतृत्व में निकलेगी साइकिल रैली-देखिये रूट चार्ट…

आरंग। स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विधान सभा मुख्यालय आरंग में 27 जुलाई रविवार को सुबह 07 बजे से “Sunday on Cycling” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमे मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब शामिल हो कर स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे कि साइकिल चलाना केवल एक व्यायाम नहीं है, यह एक संदेश है पर्यावरण को बचाने का,शरीर को स्वस्थ रखने का और समाज को जागरूक करने का है।”Sunday on Cycling” के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न स्कुलो के बच्चे तथा बीजेपी के कार्यकर्त्ता स्थानीय हाई स्कूल मैदान से विधायक गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में सायकल रैली निकालेंगे जो बस स्टैंड, इंदिरा चौक, शीतला पारा, केवशी लोधी पारा, कलई चौक, कालेज चौक होते हुए पुनः विधायक कार्यलय पहुच कर एक पेड़ माँ के नाम के तहत विधायक कार्यालय में वृक्षारोपण के साथ संपन्न होगा।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button