Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    July 1, 2026

    आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…

    July 1, 2026

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»प्रदेश भर में लाखों राशन कार्डधारी नदारद, इनके नाम पर हर महीने राशन का हो रहा आबंटन, सत्यापन के बाद हटाए जायेंगे नाम
    छत्तीसगढ़

    प्रदेश भर में लाखों राशन कार्डधारी नदारद, इनके नाम पर हर महीने राशन का हो रहा आबंटन, सत्यापन के बाद हटाए जायेंगे नाम

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJuly 8, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदेश भर में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा BPL कार्डधारियों को मुफ्त में राशन दिया जाता है। इस मुफ्त के राशन के चक्कर में बड़ी संख्या में फर्जी तरीके से दुकानदारों और आम लोगों द्वारा राशन कार्ड बनवा लिए जाने के मामले प्रकाश में आते रहे हैं। इस व्यवस्था में बड़ी खामी उजागर हुई है। प्रदेश भर में 3 लाख 27 हजार 945 राशनकार्डधारियों का कोई पता नहीं चल रहा है। यही वजह है कि अब विभाग ने सत्यापन कराने की प्रक्रिया शुरू की है।

    बता दें कि बिलासपुर जिले के 21 हजार 992 कार्डधारियों का महीनों से कोई पता नहीं चल रहा है। वे ऐसे कार्डधारी हैं जिन्होंने 6 से 18 महीनों तक एक बार भी सरकारी राशन नहीं उठाया है, जबकि इनके नाम पर राशन का आबंटन विभाग से होता रहा है। खाद्य विभाग ने अब इन कार्डधारियों को अंतिम मौका देते हुए उनसे सत्यापन कराने की अपील की है। समय रहते यदि कार्डधारी दुकान जाकर अपना सत्यापन नहीं कराते हैं तो उन्हें राशन कार्ड से हाथ धोना पड़ सकता है.

    सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बिलासपुर जिले में लगभग 6 लाख राशन कार्डधारी हैं, जिनके माध्यम से करीब 17 लाख सदस्य हर महीने सरकारी राशन का लाभ उठा रहे हैं। लेकिन हाल ही में हुई जांच में यह सामने आया कि जिले में बड़ी संख्या में लोग पिछले 6 साल से डेढ़ साल के दरमियान बिना किसी सूचना के राशन नहीं ले रहे हैं। विभाग का मानना है कि इन निष्क्रियता के पीछे डुप्लीकेट आधार, उम्रदराज सदस्यों का निधन, उनके घर में 18 वर्ष से ऊपर कोई बालिग सदस्य न होना या आधार अपडेट न होना, जैसे कारण हो सकते हैं।

    प्रदेश भर में ऐसे 3 लाख राशनकार्डधारी हैं, जिनका कुछ भी पता नहीं है। खाद्य विभाग ऐसे लोगों का पता लगा कर ऐसे कार्डधारियों की सूची संबंधित पीडीएस दुकानदारों को सौंप रहा है और निर्देश दिया है कि वे लाभार्थियों से संपर्क कर जल्द से जल्द उनका स्थानीय सत्यापन कराएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत चर्चा

    Vinod GuptaJuly 1, 2026184 Views

    नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी से इन्होंने की सौजन्य भेंट-इस समस्या पर की गयी विस्तृत…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.