Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    कल 15 अगस्त को हाइवे में नही होगा चक्काजाम-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद ग्रामीणों ने 10 दिनों के लिए टाला चक्का जाम

    August 14, 2026

    प्रोजेक्ट धड़कन-चार बच्चों के हृदय का हुआ सफल ऑपरेशन”

    August 14, 2026

    बिजली दरों में वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा-किया उग्र प्रदर्शन…

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»ताजा खबर»Aaj Ka Rashifal 22 June 2025: रविवार के दिन ये राशि उधार के लेनदेन से बचें, इन्हें होगी धन-प्राप्ति; पढ़ें दैनिक राशिफल
    ताजा खबर

    Aaj Ka Rashifal 22 June 2025: रविवार के दिन ये राशि उधार के लेनदेन से बचें, इन्हें होगी धन-प्राप्ति; पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 22, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 22 June 2025: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 57 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। आज शाम 5 बजकर 39 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 32 मिनट पर बुध कर्क राशि में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज का दिन लाभ देने वाला है। इस राशि के लोगों को आज धन की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि वाली महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। उन्हें अपने ननिहाल या मायके की तरफ से खुशखबरी मिल सकती हैं। आज आपके विचारों को ऑफिस में सीनियर्स की तरफ से पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज आप भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैं। जो आगे चलकर कारगर साबित होगा। आज आपको मिलने वाले प्रेम और सम्मान अन्य दिन की अपेक्षा अधिक मिलेगा।

    • शुभ रंग- गुलाबी
    • शुभ अंक- 05

    वृष राशि

    आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका कोई मित्र या रिश्तेदार आपसे मिलने आपके घर आ सकता है। इस राशि के लोग उधार लेने और देने से बचें। आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। आज आपका धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आज जॉब सर्च करने वालों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्टूडेंस पढ़ाई के लिए विदेश भी जा सकते है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 08

    मिथुन राशि

    आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपके करीबी आपको अचानक से गिफ्ट देकर चकित कर सकते हैं। विवादों के मामलों में आज आपको सफलता हासिल होगी। आज आप शाम का समय अपने बच्चों के साथ व्यतीत कर सकते है। इस राशि के लोग आज बिजनेस में सोच-समझकर कर फैसला लें इससे आपको सफलता की प्राप्ति होगी।

    • शुभ रंग- ग्रे
    • शुभ अंक- 01

    कर्क राशि

    आज का दिन मनोकामना पूरी करने वाला है। आज आपको अपने लोगों के बीच अपनी छवि बनाने का पूरा मौका मिलेगा। आज आपके दुश्मन आपसे दूर ही रहेंगे। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते है। आज नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। आज भाई आपसे पढ़ाई के विषय में जानकारी लेंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा , घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आपका स्वास्थ्य आज रोज से बेहतर रहेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 09

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। आज आपके जीवन में खुशियों की बौछार होगी। आज एक से अधिक स्रोतों से आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपकी तरक्की से आज घरवालों को आप पर गर्व होगा। मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा , आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे। 

    • शुभ रंग- नारंगी
    • शुभ अंक- 06

    कन्या राशि

    आज का का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, घर पर सब लोग खुश रहेंगे। आज घर के कामों को करने के बाद हाउसवाईव्स फोन पर बातचीत करके अपना कुछ समय व्यतीत करेंगी। आज माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।

    • शुभ रंग- सुनहरा
    • शुभ अंक- 09

    तुला राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करेंगे। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। संतान की सफलता आपको प्रसन्न कर सकती है। इस राशि के लोगों के व्यापार में आज दो गुना वृद्धि हो सकती है। आप अगर घर में कुछ परिवर्तन संबंधी निर्णय लेना चाहते है तो आपके लिए अच्छा दिन है। परिवार का सहयोग बना रहेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 05

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। आज आपकी कोई कार्य योजना सफल होगी। आज संतान की तरक्की से आपको बेहद ख़ुशी होगी। आपकी शादी की चल रही बात आज फाइनल हो जाएगी। वेब डिजाइनिंग के लोग जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं , अच्छी कम्पनी में जॉब मिल सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 07

    धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। छात्र छात्राओं को अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर ले। कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी , जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। आज आप काम के बाद कुछ समय लवमेट के साथ बिताएंगे , आपको अच्छा लगेगा।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 01

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। अगर आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गए हैं, तो अपने लिए वक्त निकाले और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा, साथ ही कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। 

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 06

    कुम्भ राशि

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। आपके आय के नए स्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार भी साबित होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त और सृजनात्मक होंगे।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 03

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा रहने वाला है। जो लोग पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं, वो व्यवसाय में कुछ बदलाव के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे। आज पड़ोस में हो रहे भजन, कीर्तन में परिवार के साथ सम्मिलित होंगे। आज आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा , जिससे आपके रिश्ते में सौहार्द बना रहेगा। राजनीति में सफलता प्राप्त होगी, सभा को संबोधित करने का मौका मिलेगा।

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 07
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    कल 15 अगस्त को हाइवे में नही होगा चक्काजाम-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद ग्रामीणों ने 10 दिनों के लिए टाला चक्का जाम

    Vinod GuptaAugust 14, 2026158 Views

    कल 15 अगस्त को हाइवे में नही होगा चक्काजाम-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.