Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सिंगल यूज प्लास्टिक पर फिर जागा प्रशासन-इतने दुकानदारों पर की गई कार्यवाही…

    July 25, 2026

    आरंग विकासखंड ने जिले में लहराया सफलता का परचम-इनकी अध्यक्षता में आयोजित हुई मैराथन समीक्षा बैठक

    July 25, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम संपन्न

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»ताजा खबर»Air India Plane Crash: करिश्माई तौर बच गया यात्री, बताई रूह कंपा देने वाली आखों देखी सच्चाई
    ताजा खबर

    Air India Plane Crash: करिश्माई तौर बच गया यात्री, बताई रूह कंपा देने वाली आखों देखी सच्चाई

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 13, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद : अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के महज 30 सेकंड बाद हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया के विमान में 11A सीट पर बैठे एक यात्री ने मौत को बेहद करीब से देखा और फिर चमत्कारिक रूप से बच निकला. लंदन निवासी 40 वर्षीय विश्वास कुमार रमेश फिलहाल अहमदाबाद के सिविल अस्पताल, असारवा के जनरल वार्ड में भर्ती हैं.

    मैं उठा तो चारों तरफ लाशें बिखरी थीं

    गंभीर रूप से घायल विश्वास ने बताया कि जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, लगभग 30 सेकंड के भीतर तेज आवाज आई और विमान क्रैश हो गया. सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि कुछ समझ ही नहीं आया. जब मेरी आंख खुली, तो मेरे चारों ओर शव बिखरे हुए थे. मैं डर गया. किसी तरह उठकर दौड़ने लगा. तभी किसी ने मुझे पकड़ा और एंबुलेंस में डालकर अस्पताल पहुंचाया. गौरतलब है कि विश्वास के सीने, आंखों और पैरों में गहरी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी जान बच गई. इसे वह दूसरा जन्म बता रहे है.

    भाई के लिए लगाई गुहार

    विश्वास के साथ उनके बड़े भाई अजय कुमार रमेश (45) भी उसी फ्लाइट में थे, लेकिन अलग सीट पर बैठे थे. विश्वास बताते हैं कि हम दोनों साथ में दीव घूमने आए थे और अब यूके लौट रहे थे, लेकिन अब मेरा भाई कहीं नहीं मिल रहा है. कृपया उन्हें ढूंढने में मेरी मदद करिए. इस हादसे के बाद विश्वास का पूरा परिवार सदमे में है. उनका कहना है कि वह पिछले 20 वर्षों से लंदन में रह रहे हैं, जहां उनकी पत्नी और बच्चे भी रहते हैं.

    242 यात्रियों वाला विमान कुछ ही मिनट में हो गया ध्वस्त

    गैटविक के लिए उड़ान भर रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से टेकऑफ हुआ था. इसमें 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे. टेकऑफ के कुछ ही मिनटों में विमान हादसे का शिकार हो गया और आग की लपटों में घिर गया. एयर इंडिया के मुताबिक, 230 यात्रियों में से 169 भारतीय नागरिक थे, जबकि 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक भी विमान में सवार थे.

    अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों में दर्जनों परिजन अपनों की तलाश में इधर-उधर दौड़ते नजर आए. इसी भीड़ में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के परिजन भी शामिल थे, जो उसी विमान में सवार थे. उनके पुराने सहायक शैलेश मंडलिया ने बताया कि हम लगातार उनकी जानकारी पाने की कोशिश कर रहे हैं. अगर आपको कोई जानकारी मिले, तो हमें जरूर बताएं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सिंगल यूज प्लास्टिक पर फिर जागा प्रशासन-इतने दुकानदारों पर की गई कार्यवाही…

    Vinod GuptaJuly 25, 2026145 Views

    सिंगल यूज प्लास्टिक पर फिर जागा प्रशासन-इतने दुकानदारों पर की गई कार्यवाही… आरंग।सिंगल यूज प्लास्टिक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.