Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सिंगल यूज प्लास्टिक पर फिर जागा प्रशासन-इतने दुकानदारों पर की गई कार्यवाही…

    July 25, 2026

    आरंग विकासखंड ने जिले में लहराया सफलता का परचम-इनकी अध्यक्षता में आयोजित हुई मैराथन समीक्षा बैठक

    July 25, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम संपन्न

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई, 03 चैन माउंटेन वाहन जप्त
    Blog

    अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई, 03 चैन माउंटेन वाहन जप्त

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJune 12, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई, 03 चैन माउंटेन वाहन जप्त

    महासमुंद, 12 जून 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज रायपुर जिले के चिखली रेत खदान की सीमा पर ग्राम सिरपुर, महानदी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 03 वाहनों को रेत के अवैध उत्खनन करते हुए पकड़ा गया।

    खनिज विभाग ,पुलिस एवं राजस्व की टीम ने 03 चैन माउंटेन मशीन (मशीन क्रमांक को अवैध रेत उत्खनन करते हुए जप्त किया गया। तीनों वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ तुमगांव थाना में खड़ा किया गया है। खनिज अधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकरण में 2 से 5 वर्षों की सजा का प्रावधान है और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा।

    पूर्व में भी खनिज पट्टेदारों एवं खनिज परिवहनकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करना कानूनन अपराध है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज विभाग का विशेष अभियान सतत जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    IMPORTANT NEWSHINDI NEWS KHABAR 24 INDIA NEWSBREAKING NEWS
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सिंगल यूज प्लास्टिक पर फिर जागा प्रशासन-इतने दुकानदारों पर की गई कार्यवाही…

    July 25, 2026

    आरंग विकासखंड ने जिले में लहराया सफलता का परचम-इनकी अध्यक्षता में आयोजित हुई मैराथन समीक्षा बैठक

    July 25, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम संपन्न

    July 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सिंगल यूज प्लास्टिक पर फिर जागा प्रशासन-इतने दुकानदारों पर की गई कार्यवाही…

    Vinod GuptaJuly 25, 2026145 Views

    सिंगल यूज प्लास्टिक पर फिर जागा प्रशासन-इतने दुकानदारों पर की गई कार्यवाही… आरंग।सिंगल यूज प्लास्टिक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.