Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गौ सम्मान आव्हान अभियान-आरंग में निकली भव्य गौ सम्मान पद यात्रा-इतने गौ भक्तो के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन तहसीलदार को सौपा गया

    April 27, 2026

    गौ सम्मान आव्हान अभियान-कल 27 अप्रेल को आरंग में यहां से निकलेगी गौ सम्मान पद यात्रा-इन्हें सौपेंगे ज्ञापन….

    April 26, 2026

    विशेष-गौ-सम्मान आह्वान अभियान-आस्था से अधिकार तक की लड़ाई-आइये जाने क्यों पड़ी इस अभियान की जरूरत…

    April 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी किया बयान, मंत्रिमं​डल के विस्तार को लेकर कही ये बड़ी बात…
    छत्तीसगढ़

    दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी किया बयान, मंत्रिमं​डल के विस्तार को लेकर कही ये बड़ी बात…

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 7, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को दिल्ली दौरे से रायपुर लौट आए, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनके दौरे के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज़ हो गई थीं, लेकिन लौटते ही सीएम साय ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि कैबिनेट विस्तार “समय आने पर” किया जाएगा।

    सीएम साय ने दिल्ली से लौटने के बाद एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। इस दौरान सीएम साय ने बताया कि दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान प्रदेश की स्थिति को लेकर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ की बदली हुई तस्वीर को साझा करने का अवसर मिला यह सौभाग्य की बात है। इस दौरान बोध घाट परियोजना, रिवर इंटरलिंकिंग पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि बोध घाट परियोजना के बनने से 125 मेगावर्ट बिजली पैदा होगी। इन दोनों परियोजनाओं से कई हेक्टेयर में सिंचाई संभव होगी।

    सीएम साय ने आगे बताया कि हमारे जवान मजबूती के साथ नक्सलवाद से लड़ रहे हैं इस पर पीएम मोदी को अवगत कराया। PM मोदी के हमें नक्सलवाद पर लड़ाई को लेकर बधाई दी है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हमने भी बधाई दी है। सीएम साय ने फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पीएम मोदी से क्या चर्चा हुई है। उन्होंने कैबिनेट विस्तार को लेकर कहा कि समय आने पर वो भी हो जाएगा।

    गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री और विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया था। सांसद अग्रवाल के पद छोड़ने के बाद से साय कैबिनेट में दो मंत्रियों का पद खाली है। साय कैबिनेट में बृजमोहन अग्रवाल को शिक्षा महकमे की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उनके इस्तीफे के बाद से खुद सीएम साय इस विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026

    वर्ष 2026 ‘महतारी गौरव वर्ष’ : मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण को समर्पित – मुख्यमंत्री साय

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गौ सम्मान आव्हान अभियान-आरंग में निकली भव्य गौ सम्मान पद यात्रा-इतने गौ भक्तो के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन तहसीलदार को सौपा गया

    Vinod GuptaApril 27, 2026

    गौ सम्मान आव्हान अभियान-आरंग में निकली भव्य गौ सम्मान पद यात्रा-इतने गौ भक्तो के हस्ताक्षर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.