Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला-नाबालिग आरोपी हिरासत में…

    September 13, 2026

    गणेश प्रतिमाओं को फाइनल टच-रंगों से जीवंत हो रहे बप्पा

    September 13, 2026

    संस्कारों की शिक्षा से ही बनेगा सशक्त राष्ट्र-आरंग में 75 शिक्षकों का सम्मान, ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिलाया नशामुक्ति का संकल्प

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»इस विभाग में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू-विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद विभाग ने तेज की भर्ती की कार्यवाही
    Blog

    इस विभाग में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू-विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद विभाग ने तेज की भर्ती की कार्यवाही

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 14, 20241 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इस विभाग में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू-विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद विभाग ने तेज की भर्ती की कार्यवाही

    रायपुर।14 अक्टूबर 2024. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर हाल ही में वित्त विभाग द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 261 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने इसके लिए तेजी से कार्यवाही शुरू कर दी है। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को पत्र भेजा जा रहा है। पीएचई में अभियंताओं और हैंडपंप तकनीशियनों सहित राज्य स्तरीय 181 और अराज्य स्तरीय 80 पदों पर भर्ती होनी है।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पदों के तहत उप अभियंता (सिविल) के 118 पदों, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के दस, अनुरेखक के 37, केमिस्ट के 12, सहायक ग्रेड-3 और वाहन चालक के दो-दो पदों पर चयन के लिए व्यापमं को पत्र लिखा जा रहा है। वहीं अराज्य स्तरीय पदों के अंतर्गत हैंडपंप तकनीशियन के 50 पदों, सहायक ग्रेड-3 और वाहन चालक के दस-दस पदों तथा प्रयोगशाला सहायक और ट्रक चालक के पांच-पांच पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित करने के लिए व्यापमं को पत्र प्रेषित किया जा रहा है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला-नाबालिग आरोपी हिरासत में…

    September 13, 2026

    गणेश प्रतिमाओं को फाइनल टच-रंगों से जीवंत हो रहे बप्पा

    September 13, 2026

    संस्कारों की शिक्षा से ही बनेगा सशक्त राष्ट्र-आरंग में 75 शिक्षकों का सम्मान, ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिलाया नशामुक्ति का संकल्प

    September 13, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला-नाबालिग आरोपी हिरासत में…

    Vinod GuptaSeptember 13, 202678 Views

    16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला-नाबालिग आरोपी हिरासत में… आरंग।आरंग थाना क्षेत्र में 16…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.