Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    April 17, 2026

    अपनी इन मांगो को लेकर निजी विद्यालयों का असहयोग आंदोलन शुरू-प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य-कल स्कुल रहेगा बंद

    April 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»05 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न-जीवन में नैतिकता, सदाचार और सेवा भाव अपनाने का लिया संकल्प
    Blog

    05 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न-जीवन में नैतिकता, सदाचार और सेवा भाव अपनाने का लिया संकल्प

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 22, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    05 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न-जीवन में नैतिकता, सदाचार और सेवा भाव अपनाने का लिया संकल्प

    Oplus_131072

    आरंग। परम वंदनीया भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष (1926–2026) के उपलक्ष्य में ग्राम कुकरा में आयोजित तीन दिवसीय 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ रविवार को पूर्णाहुति एवं टोली विदाई के साथ श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में बाजार चौक स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में किया गया।समापन दिवस की शुरुआत प्रातः सामूहिक जप, ध्यान एवं प्रज्ञायोग व्यायाम से हुई। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं विविध संस्कार सम्पन्न कराए गए। यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार, समाज एवं विश्व कल्याण की कामना की।पूर्णाहुति के अवसर पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने यज्ञ की दिव्य ऊर्जा को आत्मसात करते हुए जीवन में नैतिकता, सदाचार और सेवा भाव अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान प्रज्ञा पुराण कथा एवं आध्यात्मिक प्रवचनों ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया।गायत्री यज्ञ संचालन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न इस महायज्ञ में क्षेत्रभर से धर्मप्रेमी जन शामिल हुए। समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागरण एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।पूर्णाहुति के साथ तीन दिवसीय यह आयोजन भक्तिमय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    April 17, 2026

    अपनी इन मांगो को लेकर निजी विद्यालयों का असहयोग आंदोलन शुरू-प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य-कल स्कुल रहेगा बंद

    April 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    Vinod GuptaApril 17, 2026

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ. आरंग।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर के…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.