Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    मंडी चौक में भव्य हवन-कन्या पूजन और प्रसादी के साथ संपन्न हुआ दुर्गा पूजा महोत्सव

    October 19, 2026

    सिंचाई पानी पर डाका-रात में गिराए जा रहे नहरों के गेट-मछली पकड़ने वालों की करतूत से किसान परेशान

    October 19, 2026

    रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक ने मोहा सबका मन

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»श्री राधा कृष्ण मंदिर आरंग में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह-आचार्य नंदकुमार ने इन कथाओं का किया वर्णन…
    Blog

    श्री राधा कृष्ण मंदिर आरंग में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह-आचार्य नंदकुमार ने इन कथाओं का किया वर्णन…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 20, 20242 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    श्री राधा कृष्ण मंदिर आरंग में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह-आचार्य नंदकुमार ने इन कथाओं का किया वर्णन…

    आरंग। श्री राधा कृष्ण मन्दिर आरंग में श्रीमति गंगा बाई गुप्ता परिवार के द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में रायपुर से पधारे आचार्य पंडित नंद कुमार चौबे ने समुद्र मंथन की कथा का वर्णन करते हुए कहा जब देवराज इंद्र दुर्वासा महात्मा के शाप से लक्ष्मी हीन हो गए थे तब भगवान श्री हरि विष्णु जी के मार्गदर्शन में मंदराचल पर्वत की मथानी और वासुकी नाग के रस्सी बनाकर देवता दानव मिलकर छीर सागर का मंथन किया गया जिसमें सर्वप्रथम हलाहल नामक जहर निकल आया, जिससे देवता और दानव दोनों में हाहाकार होने लगा की इस हलाहल जहर को कैसे खत्म किया जाए अगर समाप्त नहीं किया जाएगा तो सारा संसार नष्ट हो सकता है इसी बात को लेकर सब देवता भगवान शिव शंकर भोलेनाथ के शरण में आए और प्रार्थना करने लगे जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उस हलाहल शहर को एक घूंट में ही पी गए, पीने के बाद भगवान शिव सोचने लगे कि मेरे हृदय में मेरे आराध्य निवास कर रहे हैं अगर मैं जहर को पेट के अंदर ले जाता हूं तो मेरे आराध्य को तकलीफ होगी और अगर बाहर वमन कर देता हूं तो सारा संसार नष्ट हो जाएगा इसी बात से चिंतित भगवान शंकर ने उस हलाहल नाम के जहर को अपने कंठ में ही रोक लिया जिससे उनके कंठ नीला पड़ गया और भगवान नीलकंठ कहलाए, समुद्र मंथन के पहले भगवान शंकर ” कर्पूर गौरम ” अर्थात कपूर जैसे गौर वर्ण के थे, जहर पीने के कारण सारा शरीर सावला हो गया और कंठ नीला पड़ गया भगवान शंकर हलाहल जहार के जलन से बचने के लिए द्वितीया के चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण किया जिससे भगवन शिव जी के शरीर का जलन चंद्रमा की शीतलता से शांत हुआ और भगवान शिव चंद्रशेखर, चंद्रमौली आदि नामों से प्रतिष्ठित हुए ! आगे कथा में आचार्य नंद कुमार चौबे ने कहा समुद्र मंथन करने से अमृत की प्राप्ति हुई जिस अमृत को पीने के लिए देवता और दैत्य आपस में संघर्ष करने लगे जिसके समाधान करने के लिए भगवान श्री हरि विष्णु दिव्य कन्या का रूप धारण कर मोहिनी रूप में अवतार लिए और देवताओं को अमृत पिलाएं ! राहु दैत्य सूर्य और चंद्रमा के बीच में बैठकर देवता का रूप धारण करके अमृत पान कर गया जिससे क्रुद्ध होकर भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र के द्वारा उनके गले को काट दिया जिससे राहु और केतु का निर्माण हुआ समुद्र मंथन के पहले 07 ग्रह की पूजा होती थी बाद में इन राहु और केतु को ग्रहों में सम्मिलित कर दिया गया जिससे ग्रहों की संख्या 9 हो गई जिसके कारण प्रत्येक पूजा अनुष्ठानों में नव ग्रहों की पूजा होती है आगे कथा में भगवान का वामन अवतार, भगवान के मत्स्य अवतार, सूर्यवंश में श्री राम अवतार, महर्षि जमदग्नि के यहां भगवान का परशुराम आदि कथा वर्णन करते हुए यदुवंश में देवकी के गर्भ से मथुरा में कंस के कारागृह में भगवान का श्री कृष्ण अवतार हुआ और रातों-रात वसुदेव के द्वारा गोकुल में नंद भवन पहुंचाया गया जहां पर नंद के द्वारा बाल कृष्ण के जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    मंडी चौक में भव्य हवन-कन्या पूजन और प्रसादी के साथ संपन्न हुआ दुर्गा पूजा महोत्सव

    October 19, 2026

    सिंचाई पानी पर डाका-रात में गिराए जा रहे नहरों के गेट-मछली पकड़ने वालों की करतूत से किसान परेशान

    October 19, 2026

    रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक ने मोहा सबका मन

    October 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    मंडी चौक में भव्य हवन-कन्या पूजन और प्रसादी के साथ संपन्न हुआ दुर्गा पूजा महोत्सव

    Vinod GuptaOctober 19, 20262 Views

    मंडी चौक में भव्य हवन-कन्या पूजन और प्रसादी के साथ संपन्न हुआ दुर्गा पूजा महोत्सव…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • मंडी चौक में भव्य हवन-कन्या पूजन और प्रसादी के साथ संपन्न हुआ दुर्गा पूजा महोत्सव
    • सिंचाई पानी पर डाका-रात में गिराए जा रहे नहरों के गेट-मछली पकड़ने वालों की करतूत से किसान परेशान
    • रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक ने मोहा सबका मन
    • ब्रह्माकुमारीज में पांच दिवसीय चैतन्य झांकी का हुआ समापन-उमड़े श्रद्धालु
    • गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा संकल्प-पूरी वेतनराशि जनसेवा को करेंगे समर्पित
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.