Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सिंचाई पानी पर डाका-रात में गिराए जा रहे नहरों के गेट-मछली पकड़ने वालों की करतूत से किसान परेशान

    October 19, 2026

    रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक ने मोहा सबका मन

    October 19, 2026

    ब्रह्माकुमारीज में पांच दिवसीय चैतन्य झांकी का हुआ समापन-उमड़े श्रद्धालु

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»श्रीमद् भागवत कथा रसपान से जीवन में आनंद उत्सव और मुक्ति संभव-आचार्य युगल
    Blog

    श्रीमद् भागवत कथा रसपान से जीवन में आनंद उत्सव और मुक्ति संभव-आचार्य युगल

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 15, 20242 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    श्रीमद् भागवत कथा रसपान से जीवन में आनंद उत्सव और मुक्ति संभव-आचार्य युगल

    आरंग। श्रीमद्भागवत महापुराण के पंचम दिवस पर आचार्य युगल किशोर शर्मा ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोपियों के विशुद्ध प्रेम व दही लूट का सजीव चित्रण करते हुवे कहा की भागवत का मूल संदेश प्रेम है और प्रेम ही ईश्वर है, उन्होंने कहा कि जिसका शरीर तो सुंदर है किंतु हृदय विष से भरा है वही पूतना है, उन्होंने अपनी सुंदर कथा में बताया कि पूतना को देखते ही बाल कन्हैया ने अपनी आंखें बंद कर ली और सोचने लगे कि इसे किस लोक में भेजा जाए आगे उन्होंने कहा कि भगवान श्री रामचंद्र ने भी सुपर्णखा से आंखें नहीं मिलाई थी रामायण की शूर्पणखा और भागवत की पूतना एक ही है, दोनों वासना ही है, उन्होंने गौ हत्या का विरोध करते हुए कहा कि गाय हमारी माता ही है ,गोमूत्र का पान करने से और स्नान करने से शरीर निरोगी होता है यह अनुभव सिद्ध बात है उन्होंने कहा कि गाय का गोबर जहां कृषि भूमि को उपजाऊ बना देता है वही गाय का दूध मानव के तन मन को विकसित करता है अतः इसका संरक्षण नितांत आवश्यक है । आचार्य युगल ने भाव मगन होते हुए यह भी कहा कि जो कन्हैया के शरण में आएगा उसके जीवन में उत्सव होगा क्योंकि कन्हैया आनंदमय पूर्ण परमात्मा है उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा के रहस्य को बताते हुए कहा कि ईश्वर स्वयं कोई क्रिया नहीं करते, वे तो लीला पुरुषोत्तम है, लीला करते हैं और लीला निस्वार्थ होने के कारण आनंदरूप होती है यही क्रिया और लीला में अंतर है। उन्होंने यह भी कहा कि लाभ कमाना धर्म है किंतु लोभ कमाना अधर्म है, उन्होंने कहा कि माधव ने कालिया नाग का केवल दमन किया था उसे नियंत्रित किया था वैसे ही इंद्रियों का नाश नहीं दमन करना है ,इंद्रियों में से विष को निचोड़ लो और सत्संग में लगा दो तो भक्ति के रस से हममें स्वयं आनंद की धाराएं बहाने लगेगी, उन्होंने भक्ति मार्ग को अति उत्तम बताते हुए कहा कि कन्हैया से कोई न कोई नाता जोड़ लो राह आसान हो जाएगी, आगे उन्होंने कहा कि अभिमान कभी अच्छा नहीं होता इंद्र के अभियान को तोड़ने के लिए भगवान ने लीला की और गोवर्धन पर्वत प्रसंग पर कहा की हम प्रकृति की पूजा करे और उसका सरंक्षण आने वाली पीढ़ियों को सरांक्षित करेगा उन्होंने कहा की पशु पक्षी अपना काम नियम से करते है और मानव इसका उल्लंघन करता है आगे उन्होंने कहा कि वृंदावन केदारनाथ तीर्थ धाम जाए पर त्याग और वैराग्य को धारण करके न कि वहां भी भौतिक सुख सुविधाओं की तलाश करें। आचार्य युगल किशोर शर्मा ने महारास का अलौकिक अर्थ बताते हुए गोपी गीत भी गाया जिससे श्रद्धालु गण भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे।श्री सार्वजनिक गौरागुड़ी समिति के द्वारा आयोजित भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पंचम दिवस की कथा संगीत मय भजनों के साथ पूर्ण हुई।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सिंचाई पानी पर डाका-रात में गिराए जा रहे नहरों के गेट-मछली पकड़ने वालों की करतूत से किसान परेशान

    October 19, 2026

    रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक ने मोहा सबका मन

    October 19, 2026

    ब्रह्माकुमारीज में पांच दिवसीय चैतन्य झांकी का हुआ समापन-उमड़े श्रद्धालु

    October 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सिंचाई पानी पर डाका-रात में गिराए जा रहे नहरों के गेट-मछली पकड़ने वालों की करतूत से किसान परेशान

    Vinod GuptaOctober 19, 202634 Views

    सिंचाई पानी पर डाका-रात में गिराए जा रहे नहरों के गेट-मछली पकड़ने वालों की करतूत…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • सिंचाई पानी पर डाका-रात में गिराए जा रहे नहरों के गेट-मछली पकड़ने वालों की करतूत से किसान परेशान
    • रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक ने मोहा सबका मन
    • ब्रह्माकुमारीज में पांच दिवसीय चैतन्य झांकी का हुआ समापन-उमड़े श्रद्धालु
    • गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा संकल्प-पूरी वेतनराशि जनसेवा को करेंगे समर्पित
    • दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी ने बांधा समां-दाई के गीतों पर झूमने लगे दर्शक-01-2 किलोमीटर दूर वाहन खड़े कर पैदल पहुंचे श्रद्धालु
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.