Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन

    September 19, 2026

    गणेशोत्सव-कल यहां होगा महाआरती एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन

    September 19, 2026

    बड़ी कार्यवाही-अवैध शराब परिवहन करते गिरफ्तार सहायक शिक्षक निलंबित-जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»आप की खबर»राजिम कुंभ कल्प में श्रीरामलला की रंगोली बनी आकर्षण कर केन्द्र…कलाकारों ने दिखाई अदभुत प्रतिभा , बनाई अनुपम कलाकृति
    आप की खबर

    राजिम कुंभ कल्प में श्रीरामलला की रंगोली बनी आकर्षण कर केन्द्र…कलाकारों ने दिखाई अदभुत प्रतिभा , बनाई अनुपम कलाकृति

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsFebruary 27, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राजिम कुंभ कल्प में श्रीरामलला की रंगोली बनी आकर्षण कर केन्द्र…कलाकारों ने दिखाई अदभुत प्रतिभा , बनाई अनुपम कलाकृति

    राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला 2024 का आयोजन रामोत्सव के थीम पर मनाया जा रहा है। 5 वर्ष बाद कुंभ की भव्यता वापस लौटी है। इसे यादगार बनाने और भगवान श्रीराम के जीवनी को चरितार्थ करने भव्य पंडाल लगाकर झांकी के माध्यम से दिखाया जा रहा है।
    ज्ञात हो कि राजिम कुंभ में छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा और महत्ता को दूर -दूर तक बिखेरने के लिए विभिन्न रंग भरे गए हैं जिसकी आभा दूर से ही दिख रहीं, जिसमे शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन, ज्ञान, विश्वास और भक्ति का अद्भुत समन्वय किया गया हैं जिसे देखने लिए श्रद्धालुओ की भीड़ लगी हैं। छत्तीसगढ़ शासन के इस आयोजन में चारो तरफ़ नवीन प्रयोग किए गए हैं। जिसमें देश कें कोने-कोने में पल रही प्रतिभा को एक विशाल मंच प्रदान करने का अनूठा प्रयास किया गया हैं। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने से हर दिल में राम हैं और चहुं दिशा में जय श्रीराम के नारें गूंज रहे हैं। हिंदू धर्म में एक नवयुग का प्रारंभ हुआ हैं। युग निर्माता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयास से इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल हुई हैं और हम सभी राम मंदिर निर्माण के साक्षी बने इसलिए इसे रामोत्सव के रूप के मनाने के लिए पूरे अयोजन में रामराय माहौल का निर्माण किया गया हैं।
    वैसे मनुष्य के पास हुनर की कमी नहीं हैं जरूरत हैं तो उसे अवसर प्रदान करने की। ऐसे ही एक अद्भुत कलाकृति को देखकर दर्शको के मुख से अनायास ही निकल रहा वाह क्या कला हैं। इस कलाकृति को जिसने भी बनाया हैं उसमें कल्पनाओं की अथाह समंदर हैं जिससे उन्होंने विभिन्न रंगो की रंगोली के प्रयोग से जीवंत चित्र उकेर दिए। मुख्य मंच के पास एक किनारे में दीपक शर्मा, भोजराज धनगर, सिद्धार्थ सोनी, ऋषभ शर्मा ने अयोध्या के श्री राम की बहुत ही मनमोहक तेजस्वी और मुस्कान लिए रंगीली बनाई हैं, जिसमें रंगो का संयोजन बहुत बारीकी से किया गया है। इस रंगोली को सुरक्षित घेरे में रखा गया हैं, जो भी यहां से गुजर रहे से इस सुंदर कलाकारी को देख अपनी मोबाइल में रिकार्ड कर रहे हैं। राजिम कुंभ में यह आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 19, 202619 Views

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन आरंग।पीएम श्री अरुंधती…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.