Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ में पांच दिन तक झमाझम बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
    छत्तीसगढ़

    मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ में पांच दिन तक झमाझम बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 2, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     रायपुर :- छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के मध्य और दक्षिण हिस्सों में अगले पांच दिन तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मानसून द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। खासकर सरगुजा संभाग में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

    पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रहा, जबकि सबसे कम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया।

    रायपुर का मौसम भी रहेगा बदला-बदला
    राजधानी रायपुर में भी आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

    इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
    मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर जिलों में यलो अलर्ट जारी करते हुए सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

    सिनोप्टिक सिस्टम: मानसून द्रोणिका और चक्रवात का असर
    मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून द्रोणिका इस समय श्रीगंगानगर से लखनऊ, पटना होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है। साथ ही, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखने को मिलेगा, जिससे आने वाले दिनों में वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी।

    पढ़ें धनतेरस पर PM मोदी ने दिया युवाओं को जॉब वाला गिफ्ट : 75 हज़ार युवाओं को मिले जॉब लेटर्स, PM मोदी बोले : “100 वर्षों की समस्या 100 दिनों में खत्म नहीं होती”

    फसल और आमजन के लिए राहत की बारिश
    लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों और आम नागरिकों के लिए यह बारिश राहत लेकर आएगी। हालांकि, भारी बारिश की संभावना वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    Vinod GuptaJune 28, 202648 Views

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा…. आरंग।सरस्वती…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.