Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में युवक ने लगाई फांसी-मानसिक तनाव के चलते उठाया आत्मघाती कदम

    September 4, 2026

    ब्लॉक स्तरीय नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम सम्पन्न-162 विद्यार्थियों का हुआ नेत्र परीक्षण, 35 में मिला दृष्टिदोष

    September 4, 2026

    अटल विहार विकास समिति के नई कार्यकारिणी का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बृजमोहन को ऐतिहासिक जीत दिलाने गांव-गांव पहुँच रहे देवांगन
    Blog

    बृजमोहन को ऐतिहासिक जीत दिलाने गांव-गांव पहुँच रहे देवांगन

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuApril 11, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बृजमोहन को ऐतिहासिक जीत दिलाने गांव-गांव पहुँच रहे देवांगन

    नवापारा राजिम।रायपुर लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को जीत दिलाने के लिए युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन द्वारा अभनपुर अंचल में लगातार थुआंथार प्रचार किया जा रहा है । इस दौरान देवांगन द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर श्री अग्रवाल के प्रति मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है । देवांगन के द्वारा लोगों को “मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन” को प्रमाण सहित विस्तारपूर्वक बताते हुए श्री अग्रवाल और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया जा रहा है । साथ ही बैनर, फ्लेक्स और पांपलेट का वितरण भी किया जा रहा है । इस काम में देवांगन की युवा टीम उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है । देवांगन ने बताया कि पूरे देश में मोदी लहर चल रही है । समूचे विश्व में भारत को विश्व गुरू के रूप में स्थापित करने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने “अबकी बार 400 पार” का नारा दिया है, जिसे पूरा करने के लिए पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह और समर्पण के साथ काम कर रहे हैं, जिससे मेरा ऐसा मानना है कि इस बार चुनाव में भाजपा को 400 की जगह 450 सीट भी मिल जाए तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी ।देवांगन ने दावा करते हुए कहा कि पूरे देश में वाराणसी (नरेंद्र मोदी) और रायपुर लोकसभा सीट ऐसी है, जहां भाजपा को पहले और दूसरे क्रम की सर्वाधिक मतों से जीत हासिल होगी क्योंकि बृजमोहन अग्रवाल जी का छत्तीसगढ़ में वैसा ही कद है, जैसा पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी का है ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    आरंग में युवक ने लगाई फांसी-मानसिक तनाव के चलते उठाया आत्मघाती कदम

    September 4, 2026

    ब्लॉक स्तरीय नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम सम्पन्न-162 विद्यार्थियों का हुआ नेत्र परीक्षण, 35 में मिला दृष्टिदोष

    September 4, 2026

    अटल विहार विकास समिति के नई कार्यकारिणी का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष

    September 4, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में युवक ने लगाई फांसी-मानसिक तनाव के चलते उठाया आत्मघाती कदम

    Vinod GuptaSeptember 4, 2026361 Views

    आरंग में युवक ने लगाई फांसी-मानसिक तनाव के चलते उठाया आत्मघाती कदम ​आरंग। स्थानीय श्याम…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.