Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 25.47 लाख किसानों को मिला 553 करोड़ का लाभ!
    छत्तीसगढ़

    पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 25.47 लाख किसानों को मिला 553 करोड़ का लाभ!

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 2, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त आज देशभर के किसानों को प्रदान की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राशि जारी की। इस बार देशभर के लगभग 9.26 करोड़ पात्र किसानों के खातों में कुल 18,000 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। छत्तीसगढ़ के लिए भी यह दिन बेहद खास रहा। राज्य के 25 लाख 47 हजार किसानों को 553.34 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता इस योजना के अंतर्गत प्राप्त हुई है। इस योजना के तहत फरवरी 2019 से अब तक राज्य के किसानों को कुल 9765.26 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है।

    इस अवसर पर रायपुर के महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सभागार में प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तोखन साहू, राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम, और कई विधायक व अधिकारी भी मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि भारत का किसान आत्मनिर्भर बने और किसान की आय दोगुनी हो। पीएम किसान सम्मान निधि योजना इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों के लिए कई और योजनाएं भी लागू कर रही है ताकि खेती लाभकारी बन सके।

    कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को केंद्र सरकार की हर योजना का भरपूर लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि किसान सम्मान निधि के तहत अब तक देशभर में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को दी जा चुकी है।

    इस मौके पर लाभान्वित किसानों ने मंच पर आकर अपनी बात रखी और बताया कि कैसे इस योजना से उन्हें खेती में मदद मिली। किसान सम्मेलन में कृषि वैज्ञानिकों, अधिकारियों और सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

    योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान परिवार को हर चार महीने में 2 हजार रुपये की सहायता दी जाती है, जो सालाना 6 हजार रुपये होती है। पूरी राशि डीबीटी के माध्यम से सीधा किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    Vinod GuptaJune 28, 202648 Views

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा…. आरंग।सरस्वती…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.