Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग

    June 2, 2026

    सुशासन तिहार विवाद-अब कांग्रेस ने भी सौंपा ज्ञापन-की निष्पक्ष जांच की मांग….

    June 2, 2026

    सुशासन तिहार शिविर में कथित अभद्रता का मामला गरमाया-भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर की एफआईआर की मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पालक-शिक्षक सभा मे अभिभावकों को किया गया ‘न्यौता भोज’ के लिए जागरूक
    Blog

    पालक-शिक्षक सभा मे अभिभावकों को किया गया ‘न्यौता भोज’ के लिए जागरूक

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 24, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पालक-शिक्षक सभा मे अभिभावकों को किया गया ‘न्यौता भोज’ के लिए जागरूक

    आरंग। अरुन्धती देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आरंग मे पालक-शिक्षक सभा मे पालको को न्यौता भोज की जानकारी दी गई।प्राचार्य हरीश शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि और सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है और समुदाय के लोग व कोई भी सामाजिक संगठन, स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं। अतिरिक्त पूरक पोषण के रूप में खाद्य सामग्री का योगदान कर सकेंगे। न्योता भोजन, स्कूल में दिए जाने वाले भोजन का विकल्प नहीं होगा, बल्कि यह विद्यार्थियों को दिए जा रहे भोजन का पूरक होगा l पालको ने न्योता भोज में काफी रुचि दिखाई एवं सरकार के इस योजना की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की। साथ ही इस सभा मे वार्षिक परीक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। उपचारात्मक बच्चो के पालको भी आमंत्रित किया गया ताकि पालक शिक्षक और विद्यार्थी तीनो के योग से बेहतर शैक्षिक एवं सह शैक्षिक वातावरण तैयार हो सके। इस दौरान बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित थे। कार्यकम में उप प्राचार्य आकाश विश्वास, व्याख्याता एवं हाईस्कूल स्टॉफ में विकास पाठक, गौरव वर्मा, युवराज मिश्रा,अमिया केरकेट्टा, मनोज शर्मा,रमनदीप कौर, वामिका फिरदौस,तरन्नुम अख्तर, गुंजा,मयंक लुंनिया, आकाश शर्मा,रिमझिम वाणी प्रीति साहू मिडिल स्कूल से सोनिया श्रीधर, यश प्रधान,वल्लभ,रेणुका वर्मा,बीकविता वर्मा,तृप्ति आदिल,दिव्या यादव आदि शिक्षक-शिक्षिकाएँ, प्राथमिक विभाग से बी फातिमा,मोनिका थावरानी, भारती रजक,सोनम त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।जबकि ऑफिस स्टाफ दीक्षा कश्यप, दीपक किशोर,सनत पैकरा, भुनेश्वर अग्रवाल आदि ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग

    June 2, 2026

    सुशासन तिहार विवाद-अब कांग्रेस ने भी सौंपा ज्ञापन-की निष्पक्ष जांच की मांग….

    June 2, 2026

    सुशासन तिहार शिविर में कथित अभद्रता का मामला गरमाया-भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर की एफआईआर की मांग

    June 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग

    Vinod GuptaJune 2, 2026

    शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग आरंग। छत्तीसगढ़…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.