Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : पीएम मोदी आज रायपुर-जबलपुर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : पीएम मोदी आज रायपुर-जबलपुर ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 3, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ को आज रेल सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सौगात मिली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज रायपुर से जबलपुर तक चलने वाली नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन लंबे समय से इस रूट पर यात्रियों की मांग रही थी, जो अब पूरी हो गई है।

    अब तक रायपुर से जबलपुर के बीच सिर्फ अमरकंटक एक्सप्रेस ही चलती थी, जिससे यात्रियों को खासकर त्योहारों और छुट्टियों में भारी परेशानी होती थी। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से इस व्यस्त रूट पर यात्रियों को अब राहत मिलेगी।

    रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन न केवल छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच यात्रा को सरल बनाएगी, बल्कि इससे व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संपर्क को भी नया बल मिलेगा।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में रेल नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। इससे जनता को आधुनिक और सुविधाजनक यात्रा विकल्प उपलब्ध हो रहे हैं।

    गौरतलब है कि पिछले दिनों रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस नई ट्रेन के शुभारंभ की जानकारी दी थी।

    रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के लोगों को अब पहले से कहीं अधिक बेहतर और समयबद्ध सेवा प्रदान करेगी, जिससे दोनों राज्यों के बीच संपर्क और भी मजबूत होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    Vinod GuptaJune 28, 202648 Views

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा…. आरंग।सरस्वती…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.