Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    कार्तिक पूर्णिमा पर उत्कल समाज ने की पूजा-अर्चना, बोइता वंदना पर्व की परंपरा निभाई

    November 24, 2026

    त्वरित कार्रवाई-आरंग के ग्राम कुकरा में कृषि विभाग के दल ने किया प्रभावित खेतों का संयुक्त निरीक्षण एवं पंचनामा

    November 24, 2026

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर आरंग में शिक्षा को मिली नई उड़ान-1.96 करोड़ के 02 नए स्कूल भवनों की मिली सौगात

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»लखौली ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा-विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित कार ने 02 कारो को मारी टक्कर-कई घायल
    Blog

    लखौली ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा-विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित कार ने 02 कारो को मारी टक्कर-कई घायल

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 6, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    लखौली ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा-विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित कार ने 02 कारो को मारी टक्कर-कई घायल

    आरंग। लखौली ओवरब्रिज पर गुरुवार की रात तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे वाहन ने भीषण सड़क दुर्घटना को जन्म दे दिया। इस हादसे में एक अनियंत्रित कार ने डिवाइडर पार कर 02 कारो को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें कई लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार महासमुन्द जिले के मचेवा निवासी सौरभ साहू (बीएससी), जो वर्तमान में जिला महासमुन्द में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं, अपनी मां पूर्णिमा साहू के साथ बलेनो कार क्रमांक CG06GX 2075 से रायपुर से महासमुन्द लौट रहे थे। वाहन स्वयं सौरभ साहू चला रहे थे।रात्रि लगभग 10.30 बजे, जैसे ही वे लखौली ओवरब्रिज पर पहुंचे, उनके आगे चल रही स्वीप्ट कार क्रमांक JH01R 7884 को आरंग की ओर से आ रही डस्टर वाहन क्रमांक CG04KR 3377 के चालक ने तेज गति व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बीच डिवाइडर पार कर जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद डस्टर वाहन ने पीछे आ रही बलेनो कार को भी चपेट में ले लिया।दुर्घटना में सौरभ साहू की मां पूर्णिमा साहू के दाहिने पैर, सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सौरभ साहू को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। वहीं स्वीप्ट वाहन में सवार तीन व्यक्तियों को भी चोटें आई हैं। दुर्घटनाकारी डस्टर वाहन में बैठे लोगों को भी चोट लगने की सूचना है।सभी घायलों को परिजनों द्वारा इलाज हेतु रायपुर ले जाया गया, जबकि पूर्णिमा साहू को महासमुन्द स्थित अकालपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।इस दुर्घटना में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।आरंग पुलिस ने डस्टर वाहन क्रमांक CG04KR 3377 के चालक के विरुद्ध धारा 125(a)-BNS एवं 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    कार्तिक पूर्णिमा पर उत्कल समाज ने की पूजा-अर्चना, बोइता वंदना पर्व की परंपरा निभाई

    November 24, 2026

    त्वरित कार्रवाई-आरंग के ग्राम कुकरा में कृषि विभाग के दल ने किया प्रभावित खेतों का संयुक्त निरीक्षण एवं पंचनामा

    November 24, 2026

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर आरंग में शिक्षा को मिली नई उड़ान-1.96 करोड़ के 02 नए स्कूल भवनों की मिली सौगात

    November 24, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    कार्तिक पूर्णिमा पर उत्कल समाज ने की पूजा-अर्चना, बोइता वंदना पर्व की परंपरा निभाई

    Rekhraaz SahuNovember 24, 20263 Views

    कार्तिक पूर्णिमा पर उत्कल समाज ने की पूजा-अर्चना, बोइता वंदना पर्व की परंपरा निभाई महासमुन्द।…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • कार्तिक पूर्णिमा पर उत्कल समाज ने की पूजा-अर्चना, बोइता वंदना पर्व की परंपरा निभाई
    • त्वरित कार्रवाई-आरंग के ग्राम कुकरा में कृषि विभाग के दल ने किया प्रभावित खेतों का संयुक्त निरीक्षण एवं पंचनामा
    • कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर आरंग में शिक्षा को मिली नई उड़ान-1.96 करोड़ के 02 नए स्कूल भवनों की मिली सौगात
    • मौसम की मार के बाद अब उम्मीद की किरण-खेतों में बिछी धान की फसल बचाने की जद्दोजहद में जुटे अन्नदाता
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को,मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.