Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    15 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारी तेज-महाआंदोलन की बनी रणनीति…

    July 11, 2026

    बाल केबिनेट और इको क्लब का किया गया गठन-बच्चों को दिलाया गया अपने पद एवं दायित्वों का शपथ…

    July 11, 2026

    आरंग ब्लॉक के होनहारों छात्र मुख्यमंत्री के हाथों हुए सम्मानित

    July 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव का ऐलान, आचार संहिता लागू , 2 दिसंबर को वोटिंग, इस दिन आएंगे नतीजे
    देश-विदेश

    महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव का ऐलान, आचार संहिता लागू , 2 दिसंबर को वोटिंग, इस दिन आएंगे नतीजे

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 5, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुंबई। राज्य चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों की 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए मतदान की तारीखों की घोषणा कर दी है। मतदान 2 दिसंबर को होगा, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी। इन चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से पूरी की जाएगी।

    राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने आज (4 नवंबर) प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि महाराष्ट्र में 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों लिए 2 दिसंबर को मतदान होगा। जबकि 3 दिसंबर को मतों की गिनती होगी।

    आचार संहिता लागू

    महाराष्ट्र निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आज से आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य में 29 महापालिकाएं, 32 जिला परिषदें, 42 नगर पंचायतें, 336 पंचायत समितियां और 246 नगरपालिकाओं का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। पहले चरण में नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव कराए जाएंगे।

    राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्य में पात्र 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के लिए चुनाव पहले कराए जाएंगे। इन चुनावों में कुल 86,859 पार्षदों और 288 अध्यक्षों का चयन किया जाएगा। 246 नगर परिषदों में से 10 नवगठित नगर परिषदें शामिल हैं, जबकि 236 नगर परिषदों का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है।

    राज्य में कुल 147 नगर पंचायतें हैं, जिनमें से 42 नगर पंचायतों के लिए इस बार चुनाव होंगे। इनमें 15 नवगठित नगर पंचायतें हैं, जबकि 27 नगर पंचायतों का कार्यकाल पहले ही पूरा हो चुका है। शेष 105 नगर पंचायतों का कार्यकाल अभी बाकी है। नगर परिषदों में सदस्यों की संख्या 20 से 75 के बीच होती है, जबकि नगर पंचायत में कुल 17 सदस्य होते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    15 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारी तेज-महाआंदोलन की बनी रणनीति…

    Vinod GuptaJuly 11, 202644 Views

    15 जुलाई को विधानसभा घेराव की तैयारी तेज-महाआंदोलन की बनी रणनीति… आरंग। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.