Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026

    प्रेस वार्ता-आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय-सच्चिदानंद उपासने

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव सपरिवार मॉ खल्लारी के दरबार पहुंच किया दर्शन पुजन
    Blog

    बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव सपरिवार मॉ खल्लारी के दरबार पहुंच किया दर्शन पुजन

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuSeptember 29, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव सपरिवार मॉ खल्लारी के दरबार पहुंच किया दर्शन पुजन

    खल्लारी/ छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधान सभा क्षेत्र बिंद्रानवागढ़ के विधायक जनक ध्रुव ने क्वांर नवरात्र पर्व के विशेष मौके पर खल्लारी प्रवास के दौरान अपने धर्मपत्नी वर्षा ध्रुव, सुपुत्र चित्रांश ध्रुव व कोविंद ध्रुव सहित सपरिवार पहाडी वाली खल्लारी मातेश्वरी का दर्शन पुजन किया। इस दौरान पहाडी ऊपर मंदिर के महराज ने विधिवत पुजा अर्चना कराया। जहां विधायक जनक ध्रुव ने श्रध्दा पुर्वक माॅ खल्लारी के समक्ष मत्था टेंका। साथ ही इस दौरान उनके सभी निज सुरक्षा अधिकारीयों ने भी माॅ खल्लारी का दर्शन पुजन का सौभाग्य प्राप्त किया।

    पहाड़ी वाली खल्लारी मातेश्वरी के दर्शन पुजन कर रोपवे से वापस पहाड़ी नीचे पहुंचने पश्चात बिन्द्रानवागढ़ विधायक श्री ध्रुव ने नीचे माता राऊर स्थित खल्लारी मातेश्वरी मंदिर में महराज भवानीदास वैष्णव के उपस्थिति में यहां भी विधिवत दर्शन पुजन किया। वहीं दर्शन पुजन पश्चात तेरहवीं शताब्दी के ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर भी पहुंचा, जहां वहां भी दर्शन पुजन कर मंदिर के केयर टेकर राजेश जलक्षत्री से ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर की भव्यता और मंदिर के इतिहास को जाना एवं मंदिर निर्माण कलाकृतियों का प्रशंसा भी किया। बता दे की बिंद्रानवागढ़ के विधायक जनक ध्रुव माॅ खल्लारी के दर्शन पुजन करने पहाडी में रोपवे के माध्य से पहुंचा था। पहाडी ऊपर माॅ खल्लारी के दर्शन कर जब पुनः रोपवे से वापस नीचे पहूंचा तो माॅ खल्लारी के दर्शन पुजन से अद्भुत आत्मशांति की बात कही, साथ ही रोपवे में नीचे से ऊपर और ऊपर से नीचे आते – जाते खल्लारी के मनोरम दृश्यों को देख वे आनंदित हो गये।

    वहीं विधायक ध्रुव ने कहा की प्रदेश में खल्लारी का अपना अलग पहचान है। और आगे चल कर यह स्थान पुर्ण रूप से पर्यटन के रूप में जरूर विकसित होगा है। जहां पहाडी नीचे रोपवे के करीब सामाजिक कार्यकर्ता व ग्राम पंचायत खल्लारी के उपसरपंच तारेश साहू, मिल्लुराम साहू, इन्द्रकुमार चौहान, मनहरण गुप्ता ने सौजन्य भेंट मुलकात कर उनका अभिवादन किया। इस पहले बिन्द्रानवागढ़ विधायक ध्रुव जी से पहाड़ी ऊपर संचालित प्रसादी स्थल भण्डारा में समिति पदाधिकारियों ने भेंट मुलाकात कर आत्मीय स्वागत, अभिनंदन किया। जहां श्री बिन्द्रानवागढ़ विधायक ध्रुव जी ने दर्शनार्थीयों व पर्यटकों के आगमन व भण्डार व्यवस्था पर विशेष चर्चा कर यहां की व्यवस्थाओं को जाना। इस दौरान भण्डारा स्थल में समिति के सदस्यों में अध्यक्ष रमेश तिवारी, शंकरलाल कौशिक, बिसहत सबर, बैसाखु चक्रधारी, तेरस कैवर्त, विक्रम ठाकुर, ललित चन्द्राकर, संजु तिवारी, सुरज यादव व धीरज गुप्ता, ओमप्रकाश साहू, चन्द्रेश राजपुत समेत मंदिर ट्रस्ट एवं भण्डार समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के आलावा स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026

    प्रेस वार्ता-आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय-सच्चिदानंद उपासने

    June 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    Vinod GuptaJune 26, 202649 Views

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.